लव मैरिज के बाद पति बन गया जान का दुश्मन, पत्नी व सास का सबके सामने किया मर्डर

इंदौर। चार साल पहले तक दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे, मगर फिर रिश्ते में खटास आ गई और बात तलाक तक जा पहुंची। पत्नी ने फैमिली कोर्ट की शरण ली तो पति जान का दुश्मन बन गया और पत्नी व उसकी मां का पूरे परिवार के सामने मर्डर कर डाला। मध्य प्रदेश के इंदौर में द्वारकापुरी 60 फीट रोड पर शनि मंदिर के पास हाथ में चाकू लिए मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार करने का यह मंजर देखने वालों की भी रूह कांप उठी।

कोर्ट केस को लेकर हुआ विवाद

कोर्ट केस को लेकर हुआ विवाद

सीएसपी पुनीत गहलोद ने बताया कि द्वारकापुरी 60 फीट रोड पर शनि मंदिर के पास हुई। शाम सवा 7 बजे के करीब बीच मकान नंबर 28 में कुछ दिन पहले ही किराये से रहने आई 50 वर्षीय पद्माबाई और उनकी बेटी नीतू (25) की चाकू व मोगरी से वार कर उनकी हत्या की गई है। हत्या को मृतका नीतू के पति संदीप सोनी ने अंजाम दिया। आरोप है कि वह अपने कुछ रिश्तेदार के साथ हथियार लेकर घर में घुसा और नीतू से कोर्ट में चल रहे केस को लेकर विवाद करने लगा। घटना के वक्त नीतू की मां पद्मा और ढाई साल की बेटी सौम्या घर में ही मौजूद थी।

 शाम को आया संदीप और वारदात को अंजाम देकर भागा

शाम को आया संदीप और वारदात को अंजाम देकर भागा

घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतका पद्मा के पिता व नीतू के नाना राजमल वर्मा बुधवार शाम को काम से घर लौटे और बेटी पद्मा को चाय बनाने के लिए कहा इसी दौरान नातिन नीतू घर में बच्ची के साथ आगे बैठी थी। तभी नीतू का पति संदीप आया और कोर्ट में चल रहे केस को लेकर विवाद करने लगा। पद्मा उसे समझाने गई तो उसने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिए। कई वार करने के बाद वह नीचे गिरी तो वह नीतू पर हमला करने दौड़ा।

 पत्नी ने बचने के काफी प्रयास किया

पत्नी ने बचने के काफी प्रयास किया

नीतू घर की दहलीज पर बचने के लिए भागी तो वहां उसे पकड़ लिया और गाल व सीने में चाकू मारे और सिर में मोगरी से वार किए। वह बेहोश होकर गिर गई। बाद में आस-पास के कुछ लोगों ने हमला कर रहे संदीप को पकड़ा तो वह उन्हें भी चाकू दिखाकर छुटकर भाग निकला। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो सबसे पहले 108 के ड्राइवर संजय मंडलोई और टेक्नीशियन सुनील कुमार पहुंचे उन्होंने बताया कि घायल पद्मा को पेट में चाकू लगे थे। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया वहीं नीतू ने दम तोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+