Sarfaraj Memon कौन है? जिसका इंदौर में NIA ढूंढ रही आतंकी कनेक्शन और ट्रेनिंग टूर

तालिबान से NIA को आए धमकी भरे ई-मेल के बाद संदिग्ध आतंकी के रूप इंदौर से सरफराज मेमन को हिरासत में लिया है। मुंबई में जन्मा इस सरफराज के कनेक्शन ढूंढे जा रहे है। जानिए कौन है इंदौर का रहने वाला यह शख्स?

indore

Who is Sarfaraj Memon: राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए के इनपुट पर मध्य प्रदेश के इंदौर में पकड़ा गया सरफराज मेमन पांचवी क्लास पास है। मुंबई में जन्मा यह शख्स फर्राटेदार इंग्लिश और चाइनीज भाषा बोलने में माहिर हैं। NIA को आए संदिग्ध ई-मेल के बाद महाराष्ट्र और एमपी पुलिस चौकन्नी हैं। सरफराज के 12 साल हांगकांग और चीन में रहने के भी सबूत मिले है। उससे मुंबई पुलिस और जांच एजेंसी की टीम भी पूछताछ करेगी। बैंक खाते और मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं।

कौन है सरफराज मेमन?

कौन है सरफराज मेमन?

सरफराज मेमन वो नाम जो इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। धमकी भरे ई-मेल के बाद NIA की टीम जब हरकत में आई तो यह नाम सामने आया। शक्ल से तगड़ा दिखने वाला लगभग 40 साल का सरफराज आतंकी ही है या फिर इसका कोई दूसरा कनेक्शन है, अभी साफ़ नहीं हुआ है। लेकिन पासपोर्ट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पकड़ें जाने के बाद कई चौकाने वाली जानकारी जरुर सामने आई है। वर्तमान में इसका ठिकाना एमपी के इंदौर की चंदन नगर कॉलोनी में मिला।

मुंबई में जन्मा और पांचवीं क्लास पास

मुंबई में जन्मा और पांचवीं क्लास पास

NIA और मुंबई पुलिस की सूचना पर इंदौर पुलिस की हिरासत में आया सरफराज सिर्फ पांचवीं क्लास पास है। इंदौर डीसीपी इंटेलिजेंस रजत सकलेचा के मुताबिक इसका जन्म मुंबई में 19 अगस्त 1982 को हुआ। जब यह इसकी उम्र करीब 13 साल थी, तो 1995 में यह परिवार के साथ इंदौर आ गया। पता चला है कि सरफराज के पिता एक बेकरी में काम करते थे। इसी दौरान वह हांगकांग चला गया। वहां से चीन भी पहुंचा। एक भाई कुवैत और दूसरा भोपाल में रहता हैं।

चाइनीज महिला समेत 5 शादियां

चाइनीज महिला समेत 5 शादियां

इंटेलीजेंस डीसीपी रजत सकलेचा के मुताबिक सरफराज की पांच शादियों का पता चला हैं। हांगकंग में एक चाइनीज महिला के अलावा भारत में उसने 4 शादियां की। वो महिलाएं कौन है इस बारे में भी पता लगाया जा रहा हैं। हांगकांग से लौटने के लौटने के बाद इंदौर में उसने एक मेडिकल और मोबाइल दुकान भी खोल रखी थी। उस वक्त वह इंदौर के खजराना मंदिर के नजदीक रहता था। बाद में चंदन नगर के फातिमा अपार्टमेंट आ गया।

ऐसे हिरासत में लिया गया सरफराज

ऐसे हिरासत में लिया गया सरफराज

एनआईए और मुंबई पुलिस के इनपुट के बाद इंदौर पुलिस एक्टिव हुई। चंदन नगर के पता चले ठिकाने पर पहुंची तो वहां घर पर उसके माता-पिता मिले और सरफराज गायब था। पुलिस ने माता-पिता को उठाया तो कुछ देर बाद सरफराज खुद हाजिर हो गया। अब उसे गुप्त जगह पर रखकर पूछताछ की जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा के मुताबिक सरफराज से जुड़े परिवार के लोगों के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

आतंक की ट्रेनिंग

दरअसल तीन फरवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को तालिबान ने ई-मेल किया था। जिसके बाद ई-मेल के संबंध में छानबीन की जा रही थी। मेल में आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी का जिक्र करते सरफराज के मुंबई में एक्टिव होने और बड़ी वारदात की चेतावनी दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को यह भी इनपुट मिला कि सरफराज मेमन नाम के शख्स ने पाकिस्तान और चीन में आतंक की ट्रेनिंग ली। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वही सरफराज है या कोई दूसरा?

madhya pradesh

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+