MP: कुएं और बावड़ियों का होगा जीर्णोद्धार, CM Shivraj बोले- बेलेश्वर महादेव मंदिर की होगी पुनर्स्थापना

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेलेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर के कुएं और बावड़ियों को फिर से जीवित करने, और उनका जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पटेलनगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम ने निर्माणाधीन मंदिर के साथ ही बावड़ी के आसपास हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया था, जिसके बाद रहवासियों की ओर से लगातार की जा रही मंदिर निर्माण की मांग को देखते हुए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर के पुनर्निर्माण की बात कही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सुझाव को मानते हुए प्रदेश भर के कुएं और बावड़ियों को फिर से जीवित करने, और उनका जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया है।

कुएं-बावड़ियों का करेंगे जीर्णोद्धार

प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, पिछले दिनों इंदौर में ह्रदय विदारक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी, उसके बाद हमने निर्देश दिए थे कि, पूरे प्रदेश में कुएं और बावड़ियां चिन्हित की जाए, और कोई ऐसी परिस्थिति शेष ना रहे जिसके कारण फिर ऐसी कोई घटना हो, हम कुएं बावड़ी चिन्हित भी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भरना उपाय नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो सुझाव दिया है, मैं उसे उत्तम मानता हूं कि, इनका जल स्तोत्र के रूप में उपयोग किया जाए। इन्हें सुरक्षित बनाया जाए, इनका जीर्णोद्धार किया जाए, और जल स्रोतों के रूप में उपयोग किया जाए।

मंदिर का होगा पुनर्निर्माण

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, इंदौर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद हमने उस बावड़ी को भर दिया है, लेकिन वहां मंदिर बहुत पुराना था, छोटा था, लेकिन पुराना था। कई वर्षों से वहां पूजा श्रद्धालु कर रहे थे। पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमा दूसरे स्थान पर मंदिर में स्थापित की है, लेकिन मुझे यह उचित लगता है कि, पूरी तरह से सुरक्षित करते हुए सामंजस और सद्भाव के साथ वहां फिर से मंदिर स्थापित कर दिया जाए, ताकि कॉलोनी वासी वहां फिर से पूजा और अर्चना कर सकें। बता दें कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पटेलनगर स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में रामनवमी के हवन के दौरान बावड़ी पर डला स्लैब धंस गया था, जिसके चलते 36 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़े- Ujjain में बना कपड़ा दुनियाभर में मचाएगा धूम, CM Shivraj ने किया वस्त्र निर्माण उद्योग का लोकार्पण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+