Ujjain में बना कपड़ा दुनियाभर में मचाएगा धूम, CM Shivraj ने किया वस्त्र निर्माण उद्योग का लोकार्पण

धार्मिक नगरी उज्जैन के देवास रोड पर नवनिर्मित बेस्ट लाइफ़स्टाइल अपैरल की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया गया. वस्त्र निर्माण इकाई 80 करोड़ की लागत से बनाई गई है।

ujjain

Recommended Video

    भोपाल: बीजेपी के स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज ने दिया बड़ा बयान, दिलाया यह संकल्प

    प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के देवास रोड पर नवनिर्मित बेस्ट लाइफ़स्टाइल अपैरल की वस्त्र निर्माण इकाई जो कि 80 करोड़ की लागत से बनाई गई है, का लोकार्पण किया। इस दौरान केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाईल राज्यमंत्री दर्शना जारदोश, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटा एवं ई-रिक्शा में बैठकर फैक्टरी का अवलोकन किया। इस दौरान लोकार्पण कार्यक्रम में आमजन की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

    सीएम शिवराज ने कही ये बात

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं देख रहा हूं कि आज जिस उद्योग का लोकार्पण हो रहा है वहां पर काम करने की उम्मीद से आई बहनों की आंखों में चमक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, अब उज्जैन में बना हुआ कपड़ा दुनियाभर में धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु के त्रिशूर से यहां आकर श्री रामास्वामी ने फैक्ट्री लगाई है। यह इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी उद्योगपतियों का स्वागत हो रहा है। मैं चाहता हूं कि पूरे हिंदुस्तान के इन्वेस्टर मध्यप्रदेश में आए और निवेश करें। मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    हमेशा यहां पर महाकुंभ जैसा नजारा दिखेगा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि, उज्जैन के सौभाग्य के नए सूरज का उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही वर्ष में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास व लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। इस उद्योग से उज्जैन के 4000 स्थानीय लोगों को सीधे व 1000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने मौजूद लोगों से कहा कि उज्जैनवासियों और तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योगों और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहां पर महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि, होटल उद्योग के लिए भी उद्योगपतियों को उज्जैन आना चाहिए। मध्यम दर्जे की होटल निर्माण के लिए उज्जैन के स्थानीय निवासियों को पहल करना चाहिए।

    ये भी पढ़े- Video: काल आया तो Mahakal ने बचाई जान, युवक के ऊपर से ट्रेन गुजरी, खरोंच तक नहीं आई

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+