Vikas parv 2023: संवर रहा सांवेर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी करोड़ों की सौगात

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तथा स्थानीय विधायक तुलसीराम सिलावट की पहल पर सांवेर विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसी क्रम में मंत्री सिलावट के प्रयासों से सांवेर क्षेत्र को 41 करोड़ रूपये की लागत के विभिन्‍न विकास कार्यों की फिर सौगात मिल रही है। विकास पर्व के तहत केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

सांवेर के ग्राम पंचायत मांगलिया में 9.92 करोड़ रूपये की लागत से पेयजल आवर्धन निर्माण कार्य किया गया। पेयजल आवर्धन निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से मांगलिया ग्राउंड, पंचायत भवन के सामने आयोजित किया गया।

Indore

विकास की ये सौगातें दी गई

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत द्वारा सांवेर क्षेत्र में बने विभिन्‍न बैराजों का लोकार्पण एवं घाटों का शिलान्‍यास भी किया गया। यह कार्यक्रम सागर गार्डन चन्‍द्रावती गंज में दोपहर 12 बजे से आयोजित गया। इस दौरान खामोद अंजना घाट निर्माण लागत राशि 124.89 लाख रूपये, खलखला घाट निर्माण लागत राशि 55.71 लाख रूपये, हरियाखेड़ी घाट लागत 79.46 लाख रूपये, बड़ोदियाखान घाट निर्माण लागत राशि 62.36 लाख रूपये, सोलसिंधी घाट निर्माण कार्य लागत 83.84 लाख रूपये और बड़ी कलमेर घाट निर्माण लागत राशि 32.17 लाख रूपये का शिलान्‍यास भी किया गया। मंत्री सिलावट ने ना‍गरिकों से अधिक से अधिक संख्‍या में कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

इन विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास

केन्‍द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ग्राम पंचायत मांगलिया में 9.92 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले पेयजल आवर्धन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा रमजानखेड़ी (बड़ौदपंथ) बैराज सह पुलिया निर्माण कार्य लागत राशि 517.95 लाख रूपये, खामोद आंजना बैराज लागत राशि 225.97 लाख रूपये, खलखला बैराज लागत राशि 273.00 लाख रूपये, हरियाखेड़ी बैराज लागत 284.8 लाख रूपये, रतनखेड़ी बैराज लागत 815.24 लाख रूपये, मण्‍डलावदा बैराज लागत 815.24 लाख रूपये, लोटियानाला तालाब लागत राशि 294.6 लाख रूपये तथा बीबीखेड़ी घाट निर्माण लागत राशि 31.29 लाख रूपये का लोकार्पण किया गया। इन बैराजों की कुल सिंचाई क्षमता 1685 हेक्‍टेयर क्षेत्र है।

ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर में हुई समरसता यात्रा की एंट्री, जमकर हुआ स्वागत-सत्कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+