Vaishali thakkar Suicide case का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार पत्नी की तलाश जारी

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जहां वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं इसके बाद से ही लगातार पुलिस की टीम राहुल और उसकी पत्नी को तलाश रही थी, जहां पुलिस ने राहुल पर 5 हजार का इनाम घोषित करने के साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया था। वहीं पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां पुलिस राहुल नवलानी से पूछताछ कर रही है।

इस तरह गिरफ्त में आया आरोपी

इस तरह गिरफ्त में आया आरोपी

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, इस मामले जब पुलिस को जानकारी मिली घटनाक्रम की, उससे लगभग 6 से 7 घंटे पूर्व आरोपी फरार हो चुके थे। संदिग्धों का पता करने में, उसके बारे में जो जानकारियां मिली, परिजनों से बात हुई, आरोपी जो कि पड़ोसी थे, इसलिए उन्हें इस बात का अंदेशा था, इसलिए वह फरार हो गए थे। बहरहाल, पुलिस ने बड़ी ही संवेदनशीलता से इस मामले को लिया, अलग-अलग टीमें गठित की गई, अलग-अलग राज्यों में भेजी गई संवेदनशील जिन लोगों पर पुलिस को आशंका थी, उन जगहों पर पुलिस ने लगातार छापे मार कार्रवाई की, इस मामले में पुलिस ने इनाम भी घोषित किया, लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया। सभी एयरपोर्ट को सूचित किया गया ताकि वह बाहर नहीं भाग सके, बहरहाल, पुलिस की तीन टीमें में काम कर रही थी, इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, पूछताछ की जा रही है, और बाकी चीजों पर पुलिस काम कर रही है।

सीएम शिवराज ने दिए थे निर्देश

सीएम शिवराज ने दिए थे निर्देश

प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह आपात बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में वैशाली ठक्कर द्वारा आत्म-हत्या के प्रकरण में दोषियों पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री चौहान ने इसे घृणित और दर्दनाक बताया था, उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

कुछ ऐसा है पूरा मामला

कुछ ऐसा है पूरा मामला

इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा था, जब जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया था। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+