Vaishali thakkar Suicide case को CM Shivraj ने बताया दर्दनाक, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह आपात बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर, भोपाल, बैतूल और गुना में हुई घटनाओं पर अधिकारियों से वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में वैशाली ठक्कर द्वारा आत्म-हत्या के प्रकरण में दोषियों पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने इसे घृणित और दर्दनाक बताया, उन्होंने दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया गया कि, दोषियों के विरूद्ध इनाम घोषित किया गया है। साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर देश के सभी विमानतलों को सूचना दी गई है। दोषियों की तलाश में देश के अलग-अलग शहरों में टीमें रवाना की गई हैं।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
इंदौर के लिए रविवार का दिन बेहद ही दर्दनाक रहा था, जब जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने सुसाइड कर लिया था। टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की सुसाइड न्यूज़ ने सभी को हिला कर रख दिया था, जहां वैशाली की बॉडी के साथ मिले सुसाइड नोट ने जो खुलासे किए उसने सभी के होश उड़ा दिए। वैशाली ठक्कर ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए, अपने सुसाइड का दर्द भी बयां किया है।

वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की बॉडी के पास जो सुसाइड नोट मिला है उसमें टीवी एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए एक अच्छी बेटी ना बन पाने की बात लिखी है। साथ ही इसमें एक्ट्रेस ने राहुल नाम के युवक का जिक्र किया है, साथ ही उसकी पत्नी का जिक्र भी सुसाइड नोट में है। एक्ट्रेस ने इन दोनों का जिक्र करते हुए लगभग 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर करने की बात लिखी है। साथ ही एक्ट्रेस ने इन दोनों को ही सजा दिलवाने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगी है, और आख़िरी में I Quit लिखा है।

पुलिस ने दंपत्ति पर दर्ज किया मामला
एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने राहुल और उसकी पत्नी पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, कोरोना काल के बाद से ही वैशाली, इंदौर में अपने माता पिता और भाई के साथ रह रही थी। वैशाली ठक्कर ने कई सारे प्रतिष्ठित टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर और मनमोहिनी जैसे ख्यात टीवी सीरियल्स में काम भी किया था। एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का आखिरी टीवी सीरियल रक्षाबंधन था।












Click it and Unblock the Notifications