Indore दौरे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, 'मिशन आदित्य' को लेकर कही ये बात

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से चंद्रयान के कामयाब मिशन एवं नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल पर इंदौर के बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों तथा मीडिया के साथियों से चर्चा करने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने व्यस्ततम समय में से इस कार्यक्रम के लिए सहमति दी और चंद्रयान, गगनयान, स्पेस मिशन, आदित्य मिशन समेत कई विषयों पर इंदौर के नागरिकों से एक लंबी चर्चा की।

Indore

इस दिन लांच होगा मिशन आदित्य

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल के बारे में विस्तार से बताया। ये महत्वपूर्ण बिल हाल ही में लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था जहां विपक्ष के हंगामे के कारण इस पर अधिक चर्चा नहीं हो पाई। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन में 50,000 करोड रुपए का सीड फंड रखा गया है और भारत सरकार तथा निजी क्षेत्र मिलकर इसे चलाएगा। चन्द्रयान की कामयाबी का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा भारत के वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और मेधा को दिया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, सितंबर के पहले हफ्ते में आदित्य मिशन को लांच किया जा सकता है जो सूर्य का अध्ययन करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से यह सवाल पूछा गया कि, आखिर रूस और अमेरिका जैसे देश हजारों करोड रुपए खर्च कर स्पेस मिशन पर काम करते हैं लेकिन भारत इतने कम खर्चे में कैसे मैनेज करता है। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हम किसी तरह की रेस में शामिल नहीं है बल्कि भारत अपने रणनीतिक उद्देश्यों के तहत स्पेस मिशन को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने भारत की वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि जब कोई महत्वपूर्ण मिशन पर काम हो रहा होता है तो कई रिटायर्ड कर्मचारी, वैज्ञानिक अपनी स्वेच्छा से मदद करते हैं तो भारत के स्पेस मिशन की कम कास्टिंग की वजह बेहतर ह्यूमन रिसोर्स है।

ये भी पढ़े- Indore से BJP के प्रवासी विधायकों ने देखी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, सभी को दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+