Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलेगा या नहीं, बैठक में हुआ ये फैसला

यूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन के संबंध में चर्चा के लिये एआईसीटीएसएल कार्यालय के सभा कक्ष में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायकगण नीना वर्मा, मधु वर्मा सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनप्रतिधि, पर्यावरणविद, प्रबुद्ध नागरिक तथा मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Indore

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में अवगत कराया गया कि आम जन मानस के मन में जो भ्रांतियां हैं उन सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि,विशेषज्ञ तथा प्रबुद्ध नागरिक जो उनके मन में भ्रांतियां थी, उससे संबंधित प्रश्न उठाये गये। सभी प्रश्नों को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तथा पर्यावरण विशेषज्ञ द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों से संबंधित स्थिति से उपस्थित जनसामान्य को अवगत कराया गया।

बैठक में बताया गया कि, यूनियन कार्बाइड का कचरा भोपाल से पीथमपुर तक केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाईडलाइन के अनुरूप पैकिंग, लोडिंग तथा परिवहन कंटेनरों में लीक प्रूफ एवं फायर प्रूफ कंटेनरों में वैज्ञानिक पद्धति से लाया गया।

बैठक में प्रश्न उठाये गये कि इस कचरे को जलाना ही क्यों आवश्यक है, क्या भष्मीकरण के दौरान इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी, कचरा का भश्मीकरण शीतकाल में ही क्यों किया जा रहा है, 2013 और 2015 में जब ट्रायलरन किया गया था तब क्या हानिकारक मेटल तथा डायक्सीन व फ्यूरॉन गैसों की मॉनिटरिंग की गयी थी तथा क्या टीएसडीएफ पीथमपुर इस तरह के कचरे को जलाने के लिये उपयुक्त है।

बैठक के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि, माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार इस कचरे का निष्पादन पीथमपुर टी.एस.डी.एफ. में किया जा रहा है। यह भी बताया गया कि केन्द्र की एपेक्स संस्थान जैसे नीरी नागपुर, एनजीआरआई हैदराबाद, आईआईसीटी हैदराबाद तथा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुशंसाओं के अनुसार इसके भष्मीकरण का निर्णय माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा लिया गया। इस भष्मीकरण के दौरान भशमक से निकलने वाली गैसों की लगातार मॉनिटरिंग की जायेगी। इसके परिणाम जनसामान्य को सतत रूप से उपलब्ध कराये जायेंगे। जहां तक इस कचरे के शीतकाल में जलाने का प्रश्न है, उसके संदर्भ में बताया गया कि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि शीतकाल में कचरे के जलाने से प्रदूषण का प्रभाव ज्यादा होगा।

बैठक के दौरान यह भी अवगत कराया गया कि वर्ष 2013 और 2015 में जो ट्रायल रन किये गये थे, उसमें निकलने वाली गैसों में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विधिवत सभी अनशंषित मेटल्स तथा डायोक्सीन तथा फ्यूरान की मॉनिटरिंग की गयी थी जो निर्धारित मानक सीमा में पायी गयी थी। बैठक में उपस्थित जनसामान्य को यह भी अवगत कराया गया कि पीथमपुर में स्थापित टीएसडीएफ इस प्रकार के अपशिष्टों अपवहन हेतु एक सक्षम संस्था है, जिस कारण यूनियन कार्बाइड के कचरे का अपवहन का निर्णय समस्त तकनीकी पहलूओं को जांच कर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया है तथा यह अपवहन केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुरूप किया जायेगा।

बैठक के अंत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मंशा के अनुसार इस कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक पद्धति एवं माननीय न्यायालय के निर्देशों के तहत आमजन की शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करते हुये किया जायेगा और सभी क्षेत्रीय जनमानस के हितों का ध्यान रखा जायेगा।

बैठक के अंत में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में जनहित की सरकार है और जनता का हित सर्वोपरि है। कचरा विनष्टीकरण की सम्पूर्ण कार्रवाई में जनता को कष्ट नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ये भी पढ़े- MP: 'बंद करो कचरा जलाने वाली कंपनी...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने ये क्या बोल गई BJP की MLA

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+