MP: 'बंद करो कचरा जलाने वाली कंपनी...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सामने ये क्या बोल गई BJP की MLA

इंदौर के पास पीथमपुर में जलाए जा रहे जहरीले कचरे को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें धार विधायक नीना वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में पीथमपुर की रामकी कंपनी को बंद करने की मांग की है।

इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Indore

बैठक में हुई ये चर्चा

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई इस बैठक में धार से BJP विधायक का नीना वर्मा का गुस्सा देखने मिला, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पीथमपुर की रामकी कंपनी को बंद करने की मांग की है। नीना वर्मा का कहना है कि, इस कंपनी में उद्योगों का वेस्ट जलाया जाता है, जिसके चलते इस कंपनी को बंद किया जाना चाहिए। बहरहाल, अब देखना होगा कि लगातार जनप्रतिनिधियों के विरोध का पीथमपुर में जलाए जा रहे इस कचरे की प्रक्रिया पर क्या असर दिखाई देता है।

MLA नीना वर्मा ने कही ये बात

MLA नीना वर्मा ने कहा कि, मैंने हमेशा से विरोध किया है, मैं आज नहीं, उस वक्त से विरोध कर रही हूं, क्योंकि मैं उस कांड की चश्मदीद गवाह हूं, और मैं नहीं चाहती कि, पीथमपुर में इस तरह की कोई घटना दुर्घटना हो, पहले मुझे आप सेटिस्फाइड करिए कि, इस तरह की कोई घटना नहीं होगी, और यदि होगी तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, मैंने हमेशा से विरोध किया है, मैं क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी हूं। बता दें कि, मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा राजधानी भोपाल से इंदौर पहुंच चुका है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इस कचरे के निस्तारण का काम शुरू होगा। कचरे के निस्तारण से पहले पीथमपुर में विरोध के स्वर लगातार बुलंद हो रहे हैं।

ये भी पढ़े- MP: पीथमपुर में जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, विरोध के बीच महापौर ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+