MP में आफत की बारिश, नाले में बहे दो लोगों की तलाश जारी

इंदौर, 11 अगस्त: मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इसी के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुई झमाझम बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। साथ ही सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है, तो वहीं निचले इलाकों में पानी भर गया है। यही कारण है कि, लगातार शहर से हादसों की सूचना सामने आ रही है। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक नाले में बह गया, तो वहीं बाणगंगा इलाके में भी एक महिला के नाले में गिरने की खबर सामने आई, जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही है।

indore

शहर के नदी-नाले उफान पर हैं

इंदौर में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शहर के नदी नाले उफान पर नजर आ रहे हैं, जहां कान्ह नदी में लगातार जलस्तर बढ़ता चला जा रहा है, तो वहीं शहर के नाले भी उफान पर नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि, शहर में लगातार हादसों का सिलसिला जारी है, शहर में हुए दोनों ही घटनाक्रमों में अब नाले में बहे इन लोगों की तलाश की जा रही है, जहां लगातार टीम सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। नालों में पानी का बहाव ज्यादा है, इस कारण बहे लोगों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है।

निचली बस्तियों में घुसा पानी

लगातार हो रही भारी बारिश अब आफत बनती नजर आ रही है, जहां बारिश का पानी अब निचले इलाकों में जमा होता चला जा रहा है। उधर, नगर निगम की टीम लगातार निचले इलाकों से पानी खाली करने में जुटी हुई है, बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर भी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे अब वाहन चालकों को परेशानी का सामना कर पड़ा रहा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में इन दिनों बारिश का अच्छा खासा सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेश भर में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, तो वहीं आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जहां आगामी 20 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+