गुना में ट्रक ने जीप को मारी टक्कर, 3 की मौत, 9 घायल
गुना, 23 अप्रैल: देर रात गुना में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 9 लोग गंभीर घायल हो गए. सड़क हादसा धरनावदा थाना क्षेत्र के टोल नाका से कुछ ही दूरी पर हुआ. ट्रक और जीप की टक्कर इतनी भीषण थी की आवाज दूर तक सुनाई दी. वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, तो वहीं गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

झाबुआ से गुना जा रहे थे लोग
हादसे का शिकार हुए लोग शादी समारोह में शामिल होने जीप में सवार होकर झाबुआ से गुना जा रहे थे. कार में कुल 12 लोग सवार थे.
प्रशासन ने उपलब्ध कराई एंबुलेंस
हादसे के बाद शवों को झाबुआ ले जाने के लिए प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराई, साथ ही मृतकों के परिजनों को रेड क्रॉस की मदद से तत्काल 10 हजार की सहायता उपलब्ध कराई गई. वहीं हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है. इस भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
ग्रामीणों की मानें तो ट्रक ने कार को ओवरटेक करने कि कोशिश की जिससे कार में पीछे से टक्कर लग गई, और कार पलट गई. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाबुआ का रहने वाला परिवार गुना जिले के बमोरी में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. हादसे के बाद पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है.












Click it and Unblock the Notifications