वृक्षारोपण के साथ हुआ इंदौर गौरव दिवस का आगाज, जल संरक्षण के लिए बेहतर काम करने वाले हुए सम्मानित!

इंदौर, 25 मई: राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का गौरव दिवस मनाया जा रहा है, जहां 25 मई से शुरू हुआ गौरव दिवस का कार्यक्रम 31 मई तक चलेगा. गौरव दिवस कार्यक्रम के पहले दिन यानी 25 मई को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम शहर के 85 वार्डों में सुबह 8 बजे से शुरू हुआ, जहां विधानसभा एक में यह कार्यक्रम बिजासन टेकरी परिसर, विधानसभा दो में बड़ी भमोरी मैदान, विधानसभा 3 में मल्हार आश्रम परिसर, विधानसभा चार में सिरपुर तालाब, विधानसभा पांच में महालक्ष्मी नगर, विधानसभा राऊ में जीत नगर, विधानसभा सांवेर में अरविंदो अस्पताल के पास, तो वहीं देपालपुर विधानसभा में छोटा बांगड़दा पर आयोजित किया गया.

indore

जल संरक्षण के लिए काम करने वालों का हुआ सम्मान

इंदौर गौरव दिवस कार्यक्रम के पहले दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ही जल संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. इस दौरान जल संरक्षण के लिए काम करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया. साथ ही जल उत्सव का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

सीएम शिवराज की अध्यक्षता में होगा मुख्य कार्यक्रम

7 दिनों तक चलने वाले गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम 31 मई को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा. राजवाड़ा पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर केंद्रित नाटक का मंचन किया जाएगा. साथ ही पूरे इंदौर शहर को सजाया संवारा जाएगा. जिले के हर घर में एक दीप लगाने का आह्वान किया जाएगा, साथ ही शहर की विधानसभाओं से गौरव यात्रा निकाली जाएंगी, जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी.

शहर के बाजारों में होगी विशेष साज-सज्जा

इंदौर गौरव दिवस को लेकर व्यापारी संगठनों में भी उत्साह नजर आ रहा है, जहां इसी के चलते व्यापारी संगठनों ने गौरव दिवस के तहत बाजारों में विशेष साज-सज्जा करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही बाजारों में अलग-अलग प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+