Indore News: इंदौर में वृक्षारोपण महाभियान की तैयारी, कैसे होगा सफल, जानिए

इंदौर जिले में आगामी दिनों में वृक्षारोपण के लिए महा अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज यहां एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में उन्होंने शासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वृक्षारोपण के लिए रिक्त भूमियों का चिन्हांकन करें। चिन्हित भूमि पर वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी पूर्ति के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना बनाये।

Indore

बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अभियान में सभी अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाये। वृक्षारोपण कार्य को प्राथमिकता के साथ करें। सूक्ष्म कार्ययोजना में जगह एवं पौधों की उपलब्धता, सिंचाई के साधन, पौधों की जीवितता के प्रबंध आदि का उल्लेख भी करें

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है।

इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। वहीं अब इस खास रिकॉर्ड को पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके चलते विजयवर्गीय ने एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर के साथ नमो ग्लोबल गार्डन का निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़े- Indore को 25 करोड़ पेड़-पौधों की जरूरत, अभी कितने हैं कैलाश विजयवर्गीय ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+