Indore को 25 करोड़ पेड़-पौधों की जरूरत, अभी कितने हैं कैलाश विजयवर्गीय ने बताया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

इतना ही नहीं विजयवर्गीय ने इस लक्ष्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के प्रयास करने की बात भी कही है। साथ ही विजयवर्गीय ने शहर में 25 करोड़ पेड़-पौधो की जरूरत बताई है।

Indore

इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मैदान संभाल लिया है, जहां विजयवर्गीय के नेतृत्व में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। वहीं अब इस खास रिकॉर्ड को पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके चलते विजयवर्गीय ने एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर के साथ नमो ग्लोबल गार्डन का निरीक्षण किया है।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, शहर को 25 करोड़ पेड़ पौधों की जरूरत है, जहां अभी शहर में केवल 4 से 5 करोड़ पेड़ पौधे हैं, ऐसे में आने वाले 3 से 4 सालों में 25 करोड़ पेड़ पौधे लगाने होंगे, जिससे की आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु मिल सके। वहीं विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने की बात कही है, जहां विजयवर्गीय ने बताया की, इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया. वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 3 घंटे में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का सपना होगा साकार, इस वार्ड में लगेंगे 1 लाख पौधे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+