Indore : ओवरलोड बस चलाने वालों को खैर नहीं, परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इंदौर में परिवहन विभाग के द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जहां बसों की जांच कर अधिक यात्री बैठाने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के अमले द्वारा यात्री बसों की जांच के लिये अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर 12 बस संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इसमें से 3 बसों को जप्त किया गया तथा 9 बस संचालकों से 14 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई एआरटीओ राजेश गुप्ता तथा हृदेश यादव द्वारा की गई।

कुछ इस तरह हुई कार्रवाई

परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा इंदौर- महू, इंदौर - पीथमपुर मार्ग की उपनगरीय 40 बसों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 3 बसों को जप्त किया गया। इसके अलावा 9 बसों से 14 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। उक्त कार्रवाई ओवर स्पीडिंग, मोटरयान कर बकाया होने, क्षमता से अधिक सवारी पाये जाने, स्पीड गवर्नर का लगा न होने/सुचारू नहीं चलने, ड्राइवर का निर्धारित यूनिफार्म में नहीं होने सहित आदि मोटरयान नियमों के उल्लंघन में की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग के अमले द्वारा यात्री बसों की जांच के लिये अभियान चलाया गया।

लगातार जारी है कार्रवाई

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी समय में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजन होना है, जिसे लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं अब परिवहन विभाग ने मैदान संभाल लिया है। परिवहन विभाग का अमला लगातार कार्रवाई करते नजर आ रहा है। वहीं अब परिवहन विभाग के अमले ने उन बसों पर कार्रवाई की है, जिन बसों में यात्रियों की संख्या से ज्यादा लोगों को बैठाया जा रहा था। साथ ही लगातार ओवरलोड बसों की शिकायत परिवहन विभाग के पास पहुंच रही थी, जिसके बाद परिवहन विभाग ने यात्री बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई बसों के चालान बनाए तो वहीं कई बसों के चालकों को हिदायत देते हुए ज्यादा संख्या में यात्रियों को लाभ उठाने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े- Weather update : मालवा-निमाड़ में सर्द हुआ मौसम का मिजाज, आगे कुछ ऐसा रहेगा हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+