मासूम नंगे पैरों को सहारा देने वाले डांसिंग कॉप ने बताई दिल की बात, 'ऐसा लगा जैसे भगवान ने मेरे ऊपर पांव रखे'

इंदौर, 20 मई: अक्सर अपने काम के चलते सुर्खियों में बने रहने वाले ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह ने एक बार फिर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिससे पुलिस की दरियादिली एक बार फिर आमजन के सामने आई है. दरअसल, भरी गर्मी में ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह रोजाना की तरह ट्रैफिक संभालने का काम कर रहे थे, जहां उन्हें सड़क पर कचरा बीनने वाले दो बच्चे नजर आए, जिनमें से एक बच्चा नंगे पैर घूम रहा था. चिलचिलाती धूप और तपती सड़क पर नंगे पैर घूम रहे इस बच्चे को देखकर ट्रैफिक कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह का दिल पसीज गया, जहां उन्होंने नंगे पैर घूम रहे बच्चे को अपने जूते का सहारा देते हुए, उसके पैर अपने जूते पर रखवा लिए. इतना ही नहीं ड्यूटी ऑफ होते ही ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह बच्चे को अपने साथ लेकर गए, और उसे नई चप्पल दिलवाई. वहीं अब रंजीत सिंह के इस सेवा भाव की जमकर सराहना हो रही है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रंजीत सिंह ने दी जानकारी

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रंजीत सिंह ने दी जानकारी

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल रंजीत सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 2 बच्चे रोड क्रॉस कर रहे थे. सिगनल बंद था. बच्चे के पांव जल रहे थे. बच्चे ने कहा- सर पाव जल रहे हैं, रोड क्रॉस करवा दीजिए. रोड पर सिंगल बाइक वालों का चालू था, मैंने कहा- जब तक ट्रैफिक रुकता नहीं, मेरे पैर पर अपना पैर रख लो, और जैसे ही उसने ऐसा किया मुझे ऐसा लगा जैसे भगवान ने मेरे ऊपर पांव रखे हो.

पहले भी अपने काम को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं रंजीत सिंह

पहले भी अपने काम को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं रंजीत सिंह

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल रंजीत सिंह इससे पहले भी अपने अलग-अलग कार्यों के चलते सुर्खियां बटोर चुके हैं, जहां देशभर में उनकी डांसिंग स्टाइल में ट्रैफिक कंट्रोल करने को लेकर अलग पहचान है. इसके साथ ही अलग-अलग टीवी शो, और कार्यक्रमों में भी रंजीत सिंह अपना दम दिखा चुके हैं.

युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं रंजीत सिंह

युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं रंजीत सिंह

ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल रंजीत सिंह युवाओं के लिए रोल मॉडल बन कर उभर रहे हैं, जहां युवा उनसे काफी प्रभावित हैं. रंजीत सिंह समय-समय पर पुलिस के अन्य जवानों को भी ट्रेनिंग देने का काम करते रहते हैं, जहां डांसिंग स्टाइल में ट्रैफिक संभालने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था में किस तरह से सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके, इसके वे प्रयासरत रहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+