राजवाड़ा पर बीच बाजार आपस में भिड़ी महिलाएं, एक-दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूसे!
इंदौर, 26 मई: अक्सर आपने पुरुषों के बीच विवाद की घटनाओं को देखा और सुना होगा, लेकिन प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के मुख्य बाजार राजवाड़ा पर बुधवार देर शाम कुछ अलग ही नजारा देखने मिला, जहां कुछ महिलाएं और युवतियां आपस में भिड़ गई. इस दौरान महिलाओं और युवतियों के बीच जमकर लात घुसे भी चले. बीच बाजार महिलाओं और युवतियों के बीच हुई झड़प को देखने कई लोग खड़े हो गए, जिसके चलते जाम की स्थिति भी बन गई. वहीं बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे, पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं और युवतियों को समझाइश देते हुए अलग किया, फिलहाल दोनों ही पक्षों में से किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन बीच बाजार हुई महिलाओं और युवतियों के बीच इस झड़प में सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

विवाद का कारण अज्ञात
बुधवार देर शाम राजवाड़ा बाजार के पास यशवंत रोड पर महिलाओं और युवतियों के बीच मारपीट हुई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खरीदारी करने आए महिलाओं और युवतियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया, जिसके बाद यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मारपीट इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए..
सुरक्षा को लेकर लगातार उठते हैं सवाल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राजवाड़ा का बाजार मुख्य माना जाता है, जहां इंदौर ही नहीं बल्कि आसपास के शहरों से लोग सामान खरीदने आते हैं, इससे पहले भी राजवाड़ा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई मजबूत कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं. वहीं बीच बाजार में हुई महिलाओं के बीच मारपीट ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.












Click it and Unblock the Notifications