तांत्रिक क्रिया के नाम पर धोखाधड़ी, नकली नरकंकाल दिखाकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम!
इंदौर, 6 जून: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अलग-अलग तरीकों से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है, जहां एक बार फिर वारदात का एक अनोखा तरीका निकल कर सामने आया है. इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए, पूजा-पाठ एवं तांत्रिक क्रिया के नाम से धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए आरोपी नकली कंकाल पर नोटो की बारिश का वीडियो दिखाकर लोगो से ठगी कर फरार हो गए थे. दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की, आरोपी के द्वारा फरियादी को नकली नर कंकाल पर नोटो की बारिश का वीडियो दिखा कर तंत्र क्रिया करने और करोड़पति बनाने का लालच देकर की 4 लाख 16 हजार रुपये की धोखाधडी की गई है. सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नशीला पदार्थ पिलाकर घर से फरार हो गए थे
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरियादी के पति को करोड़पति बनाने का लालच देकर झूठे विश्वास लिया गया. इसके बाद मकान गिरवी रख पूजा-पाठ एवं तांत्रिक क्रिया के नाम से 4 लाख 16 हजार रुपए लेकर नशीला पदार्थ पिलाकर घर से फरार हो गए थे. आरोपी नकली तांत्रिक ने पुलिस को बताया कि, एक वीडियो बनाया है, जिसमें नकली नर कंकाल को जमीन पर लेटा कर फिर उसे उठाया जाता है, जिसके बाद नर कंकाल पर नोटों की बारिश होती है. यह वीडियो दिखाकर लोगों को झांसे में लेकर करोड़ो की धोखाधड़ी कर फरार हो जाते थे.
पुलिस ने बरामद किए ठगे गए पैसे
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगे गए 4 लाख 16 हजार रुपए बरामद किए हैं, साथ ही पुलिस ने बदमाशों से अन्य घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है.












Click it and Unblock the Notifications