इंदौर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक सामने आए कई मरीज!
इंदौर, 1 जून: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का संक्रमण थमा ही था कि, अब स्वाइन फ्लू ने अपनी दस्तक दे दी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 3 मरीज मिले हैं, जिनमें 2 पुरुष और एक महिला शामिल है. प्रदेश के अन्य जिलों में फिलहाल स्वाइन फ्लू के कोई मरीज नहीं मिले हैं, जहां इंदौर में स्वाइन फ्लू के 3 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. इससे पहले साल 2019 में भी स्वाइन फ्लू ने अपना कहर बरपाया था, जहां इंदौर में हालत सबसे ज्यादा खराब हुए थे.

संक्रमित मरीजों का इलाज जारी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो स्वाइन फ्लू से संक्रमित तीनों मरीजों का इलाज जारी है, जहां फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों के घर के आस-पास सर्वे कराया है, जहां फिलहाल किसी भी तरह का कोई अन्य मरीज नहीं मिला है.
ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षणों की बात करें तो सिर दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, गले में खराश, ठंड लगना, बुखार और कमजोरी है. यदि किसी को भी इस तरह के लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें जल्द लक्षण पता लग जाने पर और जल्द उपचार मिल जाने पर स्वाइन फ्लू से बचा जा सकता है.












Click it and Unblock the Notifications