Indore news: बांग्लादेश से आए दल ने देखी इंदौर की स्वच्छता, सीखा सफाई का पाठ
बांग्लादेश से स्वच्छता अध्ययन भ्रमण पर आए दल ने इन्दौर की स्वच्छता देखी, साथ ही डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरा ट्रांसफर स्टेशन एवं इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया। निगम आयुक्त हर्षिका सिंह द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दल को इन्दौर की स्वच्छता यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर स्वच्छता के मामले में नंबर वन है, लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर बाजी मार रहा है। इधर, इंदौर में लगातार अलग-अलग देश और राज्यों से प्रतिनिधि आ रहे हैं, जो इंदौर की स्वच्छता देख रहे हैं। साथ ही इंदौर देश और दुनिया को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते नजर आ रहा है।

स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
कई शहरों के महापौर ने देखी स्वच्छता
इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड समारोह में देश के कानपुर, जबलपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, अहमदाबाद, सूरत, सागर, वडोदरा, रायपुर, जम्मू, आगरा, कोहिमा, कोयंबटुर, रांची, उदयपुर, वाराणसी सहित अन्य विभिन्न स्मार्ट सिटी के महापौर, सीईओ, आयुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट एवं अन्य प्लांट सहित इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया गया था। इसके के साथ ही देश के विभिन्न स्मार्ट सिटी के दल द्वारा कबीट खेड़ी स्थित स्लज हाइजेशन प्लांट, एसटीपी प्लांट, सिटी बस ऑफिस स्थित आईसीसीसी कमांड सेंटर एवं 56 दुकान का अवलोकन किया गया था।
ये भी पढ़े- Indore में तैयार हो रहा MP का पहला डबल डेकर ओवर ब्रिज, क्या कुछ रहेगी खासियत, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications