Indore में तैयार हो रहा MP का पहला डबल डेकर ओवर ब्रिज, क्या कुछ रहेगी खासियत, जानिए?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के लवकुश चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के विकास के लिये बड़ी सौगातें दी थी। उन्होंने इस कार्यक्रम में इंदौर के विकास के लिये 1483 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया था। इसमें मुख्य रूप से इंदौर के पहले मल्टी लेयर फ्लायओवर का भूमिपूजन भी शामिल है। इसे मिलाकर कुल चार फ्लायओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन हुआ। उन्होंने लगभग 80 करोड़ रूपये लागत की 7 सड़कों का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, धन के अभाव में इंदौर का विकास अवरूद्ध नहीं होगा। धन की कोई कमी नहीं है। इंदौर दुनिया के अच्छे शहरों में स्थान बना रहा है। विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। बीमारू राज्य से हमने प्रदेश को बाहर निकाला है। आज चहुंओर विकास ही विकास हो रहे हैं। इंदौर में विकास की गति नहीं रूकेगी।

पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान कुल 1400 करोड़ रूपये लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 83.48 करोड़ रूपये लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने कुल 447.13 करोड़ रूपये लागत के 4 फ्लायओवर एवं 2 रेल्वे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया, जिनमें लवकुश मल्टी लेयर फ्लायओवर लागत 175.00 करोड़ रूपये, देवास नाका चौराहे पर सिक्स लेन फ्लायओवर लागत 74.49 करोड़ रूपये, सत्यसांई चौराहे पर फ्लायओवर लागत 62.45 करोड़ रूपये, आईटी पार्क चौराहा पर फ्लायओवर लागत 63.33 करोड़ रूपये, रेल्वे ओवरब्रिज पोलोग्राउण्ड के समीप लागत 35.93 करोड़ रूपये तथा बाणगंगा के समीप गौरी नगर उज्जैन मार्ग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य लागत 35.95 करोड़ रूपये शामिल हैं।
इंदौर में बन रहा पहला ओवर ब्रिज
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बनने वाले डबल डेकर ओवरब्रिज को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां इस डबल डेकर ओवर ब्रिज से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा। प्रदेश का यह पहला डबल डेकर ओवर ब्रिज इंदौर के विकास में चार चांद लगाएगा। इधर, इंदौर में लगातार ओवर ब्रिज बनने का सिलसिला जारी है, जहां पिछले दिनों ही बंगाली, पिपलियाहाना समेत तमाम और ब्रिज का निर्माण कर लोकार्पण किया गया, तो वहीं अब प्रदेश का पहला डबल डेकर ओवर ब्रिज भी इंदौर में बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore को मिली मेट्रो ट्रेन की सौगात, CM Shivraj ने दिखाई हरी झंडी
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications