Indore news: मां-बाप के तलाक से डिप्रेशन में आया बेटा, ट्रेन के सामने कूदकर जान दी
इंदौर में सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने रविवार को ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन में था, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक युवक में इंदौर- महू ट्रेन से कटकर अपनी जान दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि युवक शाम को रेलवे स्टेशन पहुंचा था उसने राजकुमार ब्रिज के पास प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया है।
कुछ ऐसा है मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, रविवार की देर शाम प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन के सामने युवक के कूदने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, युवक मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला था, जहां पुलिस ने युवक के परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी है। युवक इंदौर में मदरसे में रहता था, जहां वह उसके माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन में चला गया था। संभवतः पुलिस डिप्रेशन को ही आत्महत्या का प्रमुख कारण मान रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर, पुलिस युवक के परिजनों का इंदौर पहुंचने का इंतजार कर रही है, जहां इंदौर पहुंचने पर परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।
वास्तविक वजह की तलाश
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, तो वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर युवक ने सुसाइड क्यों किया?, वहीं पुलिस युवक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है तो वहीं पुलिस युवक के दोस्तों और मदरसे में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर जांच में जुटी हुई है। बहरहाल, अब यह जांच का विषय है कि आखिर युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, जहां उसके माता-पिता का तलाक हो गया था। युवक यहां मदरसे में रहता था, और यहीं अपना जीवन यापन करता था।
ये भी पढ़े- Indore news: कलयुगी बाप ने ली 7 साल की बच्ची की जान, जब तक सांसें नहीं थमी तब तक पीटता रहा पिता












Click it and Unblock the Notifications