Indore news: सोलर सिस्टम लगवाने वाली कॉलोनी को मिलेगा गिफ्ट, लाखों की लागत से होगा विकास
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर नगर निगम सौर मित्र अभियान चला रहा है, जहां इस अभियान के अंतर्गत शहर की अलग-अलग कॉलोनी में सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। वहीं जिस कॉलोनी में सर्वप्रथम शत प्रतिशत सोलर सिस्टम स्थापित होंगे, उस कॉलोनी को 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि से विकसित किया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, इंदौर को सोलर सिटी बनाने के क्रम में हमारे द्वारा सौर मित्र अभियान प्रारम्भ किया गया है, जिसका मुख्य उददेश्य शहरवासियों को सोलर सिस्टम लगाने के लिये प्रेरित करने के साथ-साथ सोलर सिस्टम लगाने के लाभ व किस प्रकार से सोलर सिस्टम लगाया जा सकता है.

इसकी संपूर्ण जानकारी जैसे सोलर सिस्टम एप, विद्युत बचत, सोलर सिस्टम किस प्रकार लगाया जा सकता है, उसको किन अधिकृत वेंडर से लगाया जाना है, सोलर सिस्टम लगाने पर मिलने वाली सब्सीडी, एमपीईबी विभाग से मीटरिंग कराना आदि सारे कार्यो के संबंध में नागरिको को जानकारी देना और समन्वयंक के रूप में काम करना हमारा मुख्य उददेश्य है।
महापौर भार्गव एवं विद्युत प्रभारी जीतु यादव ने कहा कि, सोलर सिस्टम लगाने के लिये नागरिको को जागरूकत करने के साथ ही नागरिको से क्यू आर कोड के माध्यम से 1 लाख से अधिक ऑन लाईन संकल्प पत्र भरवाना है। महापौर द्वारा समस्त झोनल अधिकारियो को इंदौर शहर की चिंहित 22 कालोनियों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा रहवासी संगठनो के साथ बैठक कर, शहर की उक्त कालोनियेां में जागरूकता अभियान चलाकर सोलर कालोनी बनाना है। जागरूकता अभियान के तहत नागरिको को विद्युत व्यय की बचत के साथ ही सोलर सिस्टम लगाने से होने वाले आर्थिक लाभ के प्रति जागरूक किया जाना हमारा मुख्य उददेश्य है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा वार्ड अंतर्गत सौर मित्र अभियान के तहत वार्ड में सर्वोधिक सोलर संयंत्र लगाने पर उपरोक्ता प्रथम, द्वितीय व तृतीय वार्ड में क्रमशः 51 लाख, 25 लाख एवं 10 लाख के अतिरिक्त विकास कार्य करने के संबंध में जानकारी दी गई। सौर मित्र प्रतियोगिता के तहत शहर में अधिक से अधिक सोलर सिस्टम लगाने को दृष्टिगत रखते हुए, शहर की जिस भी किसी कालोनी में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत सोलर सिस्टम लगाये जावेगे, उस कालोनी में 10 लाख रूपये के अतिरिक्त विकासकार्य किए जाएंगे।
ये भी पढ़े- Indore news: दिव्यांगों के लिए लगेगा रोजगार मेला, नौकरी का सपना होगा साकार












Click it and Unblock the Notifications