CM SHIVRAJ तक पहुंचा दंगा पीड़ित का VIRAL VIDEO, रहने के लिए मिला घर
खरगोन, 30 अप्रैल: खरगोन में अब धीरे-धीरे शांति स्थापित होती चली जा रही है, तो वहीं हालात भी अब सामान्य हो चुके हैं, उधर शिवराज सरकार लगातार दंगा पीड़ितों को मदद मुहैया करवाती नजर आ रही है, जहां हिंसा के दौरान दंगाइयों ने कुछ घरों में आग तक लगा दी थी, इन्हीं घरों में एक घर मंजुला केवट का भी था. मंजुला केवट के घर को भी दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया, और सीएम शिवराज सिंह चौहान तक पहुंच गया. इसके बाद अब शिवराज सरकार ने मंजुला केवट को रहने के लिए एक घर दिया है, जिसमें मंजुला अपने बच्चों के साथ शिफ्ट हो गई है. वहीं मंजुला केवट ने इस मदद के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है.

मंजुला को मिला 1 BHK का फ्लैट
खरगोन की मुख्य नगर अधिकारी प्रियंका पटेल ने बताया कि, दंगों के दौरान मंजुला केवट का घर पूरी तरह से जल गया था, जिसके बाद सीएम से मिले निर्देशों के तहत पीड़ितों को राहत प्रदान करनी है, जहां मंजुला केवट को 1BHK का घर दिया गया है. कुल मिलाकर देखा जाए तो शासन से मिली निर्देशों के बाद प्रशासन लगातार दंगा पीड़ितों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है, जहां जानकारी के अनुसार दंगा पीड़ितों को राहत प्रदान की जा रही है.
खरगोन में लौटी शांति, बाजारों में दिखाई दे रही रौनक
खरगोन में अब हालात पूरी तरह से सामान्य होते नजर आ रहे हैं, जहां कर्फ्यू में मिलने वाली छूट के दौरान बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है, तो वहीं धीरे-धीरे पाबंदियों को भी हटाया जा रहा है. उधर पुलिस प्रशासन सख्त रवैया अपनाए हुए हैं, जहां कर्फ्यू के दौरान घूमने वालों को सबक सिखाने के लिए अस्थाई जेल भेजा जा रहा है.
15 मई तक लागू रहेगी धारा 144
शहर में आगामी 15 मई तक धारा 144 लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत बिना अनुमति के रैली और धरना प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट पर भी पुलिस की पैनी नजर है. धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस दंडात्मक कार्रवाई करेगी.












Click it and Unblock the Notifications