पंचायत चुनाव की हलचल के बीच विकासकार्यों के लोकार्पण का सिलसिला, सांवेर पहुंचा नर्मदा जल!

इंदौर, 24 मई: पंचायत चुनाव की हलचल के बीच अब विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन का सिलसिला तेज हो चला है. इस बीच इंदौर के नजदीक सांवेर विधानसभा को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार माँ नर्मदा का जल सांवेर पहुंचा है. इस अवसर पर माँ चामुंडा माता मंदिर से बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों में कलश यात्रा निकाली गई. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यात्रा के पूर्व कलश पूजन किया. मंत्री सिलावट ने सांसद शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ साँवेर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने सांवेर में लगभग 26 करोड़ से अधिक की लागत से हो रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इन कार्यों से साँवेर शहर सहित अनेक गाँव लाभान्वित होंगे.

indore

बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे, दिलीप चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

बरसों पहले देखा सपना आज सच हुआ

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज का दिन सांवेर के लिये ऐतिहासिक है. माँ नर्मदा के जल से सांवेर के कंठ तृप्त होंगे. बरसों पहले देखा गया सपना आज सच हो गया है. मंत्री सिलावट ने कहा कि, आज का दिन उनके लिये सर्वाधिक उपलब्धि वाले दिनों में से प्रमुख है.

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी

साँवेर के लिए ग्राम चित्तोडा से सांवेर तक नर्मदा पेयजल लाईन का लोकार्पण किया. इस कार्य की लागत एक करोड़ 54 लाख 64 हजार रूपये है. इसी तरह उन्होंने नगर परिषद सांवेर में एक हजार नवीन नल कनेक्शनों की सौगात दी. इस कार्य पर 22 लाख 50 हजार रुपये खर्च किये गये हैं. नगर परिषद सांवेर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक 4 करोड़ 66 लाख रूपये लागत के सीसी रोड, नाली एवं विभिन्न निर्माण, सांवेर के वार्ड क्रमांक 2 एवं 13 में 25 लाख रूपये लागत के गार्डन निर्माण कार्य, साढ़े तीन लाख रूपये लागत से श्री गणेश मंदिर तोरणद्वार निर्माण कार्य, 12 लाख 14 हजार रूपये की लागत से ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर एफएसटीपी निर्माण कार्य का लोकार्पण किया.


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+