Indore news: संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा से जुड़ा इंदौर, जगह जगह हुआ स्वागत-सत्कार

संत शिरोमणि रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकाली जा रही समरसता यात्रा का इंदौर में आज दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनसमुदाय जुड़ा। यात्रा का जगह-जगह सवा सौ से अधिक मंचों के माध्यम से भव्य और अद्भुत स्वागत हुआ। जिस क्षेत्र से यात्रा निकाली वह पूरा क्षेत्र संत शिरोमणि रविदास जी महाराज से जयकारों से गुंजायमान हो गया।

यात्रा में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, अनूसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, पूर्व विधायक जीतू जिराती तथा राजेश सोनकर, यात्रा के प्रभारी सुरज केरो, मधु वर्मा, संदीप दुबे, दिनेश वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।

Indore

भव्य स्वागत किया गया

संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा 3 अगस्त को इंदौर जिले में पहुंची थी। यात्रा ने डॉ. अम्बेडकर नगर महू में विश्राम किया। महू में यात्रा का कलश यात्रा के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के प्रभारी सुरज केरो ने डॉ. अम्बेडकर स्मारक पहुंचकर डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात यात्रा राऊ के लिए रवाना हुई। राऊ पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां जनसंवाद का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके पश्चात यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महू नाका और रविदासपुरा पहुंची। रविदासपुरा में भी जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Recommended Video

    Indore news: संत शिरोमणि रविदास समरसता यात्रा से जुड़ा इंदौर, जगह जगह हुआ स्वागत-सत्कार

    यात्रा 5 अगस्त को वापस इंदौर आएगी

    यात्रा का सवा सौ से अधिक मंचों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विभिन्न धर्मों, विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह ढोल ताशों के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के साथ चल रही संत रविदास जी महाराज की पादुका और चित्र का पूजन किया गया। यात्रा में अनेक संत, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण और समाज के हर तबके के लोग अपार उत्साह के साथ शामिल हुए। यह यात्रा शाम को हातोद पहुंची। हातोद में यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। इसके पश्चात यह यात्रा 5 अगस्त को वापस इंदौर आएगी।

    ये भी पढ़े- Indore news: वर्षा ऋतु में बढ़ा बीमारियों का खतरा, कुछ इस तरह कर सकते हैं बचाव

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+