Indore: युवाओं पर चढ़ा क्रिकेट फीवर, BJYM की चैंपियंस लीग में जमकर लगे चौके-छक्के

इन दिनों खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के युवाओं पर क्रिकेट का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चैंपियंस लीग आयोजित की जा रही है।

indore

Recommended Video

    इंदौर: आम बजट को लेकर उद्योगपतियों में दिखी खुशी,दी प्रतिक्रिया

    इन दिनों खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के युवाओं पर क्रिकेट का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चैंपियंस लीग आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक गुरवीन सिंह छाबड़ा ने बताया कि, 1 फरवरी निपानिया स्थित समर पार्क के कॉलोनी के सामने महाराणा स्पोर्ट्स टर्फ विकेट पर चैंपियंस लीग आयोजित की जा रही है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इन दिनों खेलों की नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के युवाओं पर क्रिकेट का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चैंपियंस लीग आयोजित की जा रही है।

    खिलाड़ियों के साथ जमकर क्रिकेट खेला

    समाज के सभी वर्गों को खेलों के माध्यम से आपस में जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा क्रिकेट चैंपियंस लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंत्री गुरवीन सिंह छाबड़ा ने बताया कि, निपानिया स्थित समर पार्क कॉलोनी के सामने महाराणा स्पोर्ट्स टर्फ विकेट पर आयोजित क्रिकेट चैंपियंस लीग में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने शिरकत की, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने खिलाड़ियों के साथ जमकर क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साहवर्धन किया।

    कुछ इस तरह संपन्न हुआ टूर्नामेंट

    नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, इस तरह के आयोजन नगर में होते रहना चाहिए जिसके माध्यम से युवाओं में आउटडोर गेम के प्रति रुचि जागृत हो साथ ही खेलों के माध्यम से युवाओं में टीम भावना भी जन्म लेती है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के आह्वान पर यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया था, टूर्नामेंट दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुआ जो रात्रि 12:00 बजे तक चला, जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के लिए दिन में नाश्ता और रात्रि भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। टूर्नामेंट में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा, भाजपा नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    ये भी पढ़े- Mahakal lok के दूसरे चरण का काम प्रगति पर, कलेक्टर ने ई-कार्ट से भ्रमण कर जाना हाल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+