Indore News: रंगपंचमी खेलने के बाद चकाचक हुआ इंदौर, फिर से रचा इतिहास
इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के तत्काल बाद राजबाड़ा और गेर मार्ग पर सफाई अभियान शुरू किया गया, जहां सफाई मशीन, जेसीबी, डंपर और कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई की जा रही है। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में राजवाड़ा पर गैर निकालने के तत्काल बाद सफाई अभियान कार्य शुरू किया गया।
सफाई अभियान में निगम की सफाई मशीन, जेसीबी, डंपर और कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई की जा रही है। इस मौके पर अधिकारी उपस्थित रहे। साफ सफाई के बाद इंदौर की तस्वीर बेहद साफ और स्वच्छ दिखाई दे रही थी।

उत्साह के साथ मनाया पर्व
रंगपंचमी का पर्व इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया, शहर में परंपरागत गेर निकलने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह से शुरू हुई रंगारंग गेर ने इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा है, जहां एक बार फिर शहर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला। इंदौर की रंगारंग गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए प्रयास जारी है, जहां इसी के अंतर्गत इंदौर में रंग पंचमी पर निकल गई परंपरागत गैर में इंदोरियों का उत्साह चरम पर देखा गया। वहीं अबकी बार गेर देखने विदेशी मेहमान भी इंदौर पहुंचे थे, जहां मेहमानों ने इंदौर की गेर की जमकर सहाना की है।
CM ने लिखी ये बात
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रंगपंचमी की गेर में शामिल होने इंदौर आए थे, लेकिन गेर में एक व्यक्ति की मौत के बाद उन्होंने गेर में शामिल होने का फैसला बदलते हुए उज्जैन की ओर रवानगी भर दी। वहीं इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है।
CM मोहन यादव ने कहा कि, रंगपंचमी के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं इंदौर के विश्वप्रसिद्ध गेर कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
परंतु यहां गेर उत्सव के दौरान एक दुखद घटना हुई है, जिसमें एक बंधु ट्रैक्टर से टक्कर में घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान निधन का दुखद समाचार मिला है। इस हादसे के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं अपने इंदौर में रंगपंचमी के कार्यक्रम को स्थगित करता हूँ।
मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख देने की घोषणा करता हूँ।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बने फलाहारी बाबा, स्वरूप देख हर कोई चौंका












Click it and Unblock the Notifications