Indore News: इंदौरियों से सीखें सफाई, रंगपंचमी पर गेर निकलते ही साफ हुई सड़क

इंदौर में रंगपंचमी पर गेर निकलने के तत्काल बाद राजबाड़ा और गेर मार्ग पर सफाई अभियान शुरू किया गया, जहां 23 सफाई मशीन, 5 जेसीबी, 15 डंपर और 500 कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई की जा रही है।आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में राजवाड़ा पर गैर निकालने के तत्काल बाद सफाई अभियान कार्य शुरू किया गया।

सफाई अभियान में निगम की 23 सफाई मशीन, 5 जेसीबी, 15 डंपर और 500 कर्मचारियों द्वारा पूरे क्षेत्र में सफाई की जा रही है। इस मौके पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य सिद्धार्थ जैन, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय ,अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित।

Indore

विदेशी मेहमानों ने देखी गेर

रंगपंचमी का पर्व इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया, शहर में परंपरागत गेर निकलने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। सुबह से शुरू हुई रंगारंग गेर ने इंदौर की ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा है, जहां एक बार फिर शहर में होली पर्व का उत्साह देखने मिला। इस दौरान ने CM डॉ. मोहन यादव इंदौर आए थे, जहां उन्होंने रंग पंचमी पर निकलने वाली रंगारंग गेर देखी।

इंदौर की रंगारंग गेर को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए प्रयास जारी है, जहां इसी के अंतर्गत इंदौर में रंग पंचमी पर निकल गई परंपरागत गैर में इंदोरियों का उत्साह चरम पर देखा गया वहीं अबकी बार गेर देखने विदेशी मेहमान भी इंदौर पहुंचे थे, जहां मेहमानों ने इंदौर की गेर की जमकर सहाना की है।

गेर में शामिल हुए CM

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रंग पंचमी के पर्व पर गेर निकालने का सिलसिला जारी रहा, जहां शहर में सुबह से ही रंग पंचमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अबकी बार रंग पंचमी पर निकलने वाली गेर में CM डॉ. मोहन यादव शामिल हुए, जहां CM डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ रंग पंचमी की रंगारंग गैर का आनंद लिया। रंग पंचमी की रंगारंग गेर अलग-अलग मार्गों से निकलते हुए शहर की हृदय स्थली राजवाड़ा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग गेर का हिस्सा बनने पहुंचे थे। इंदौर आए CM डॉ. मोहन यादव को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनप्रतिनिधियों ने रंग लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में रंगपंचमी पर निकली परंपरागत गेर, CM मोहन यादव ने खेली होली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+