MP: आर्मी ऑफिसर और गर्लफ्रेंड के साथ हुई लूट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में इंदौर के पास स्थित पर्यटन स्थल जाम गेट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आर्मी के ट्रेनिंग अफसर के साथ कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। ट्रेनिंग अफसर अपनी महिला मित्र के साथ जाम गेट पहुंचे थे, जहां उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
ट्रेनिंग अफसर कार में अपनी महिला मित्र के साथ बैठे थे, तभी उस वक्त 5 से 6 बदमाश उनके पास आए, और महिला मित्र को बंधक बनाकर आर्मी अफसर से पैसों की मांग करने लगे। कुछ देर बाद जब बदमाशों को पता चला कि, जिसके साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, वह आर्मी अफसर है तो बदमाश वहां से फरार हो गए।

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा की, मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है - और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक। अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें - देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!
जानकारी के मुताबिक, पूरा वाक्या बुधवार की सुबह जाम गेट पर घटित हुआ, जब आर्मी अफसर अपनी महिला मित्र के साथ जाम गेट घूमने गए थे, तभी जाम गेट घूमने के बाद जब आर्मी ऑफिसर अपनी महिला मित्र के साथ कार में बैठे हुए थे, तभी अचानक 5 से 6 लोग मौके पर पहुंचे और आर्मी अफसर से पैसों की मांग की, जहां पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने आर्मी अफसर की महिला मित्र को बंधक बना लिया। इसके बाद आर्मी ऑफिसर से पैसे लाने के लिए कहा, वहीं जैसे ही बदमाशों को पता चला जिसके साथ लूट की वारदात की जा रही है, वह आर्मी अफसर है, तो बदमाश वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ जाम गेट घूमने गए ट्रेनी अफसर को लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात












Click it and Unblock the Notifications