Indore News: बिना PUC सर्टिफिकेट के ना चलाएं वाहन, वरना कटेगा तगड़ा चालान
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि, चेकिंग के दौरान 30 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के PUC सर्टिफिकेट एवं प्रदूषण मानकों की जांच की गई। प्रदूषण मानकों पर खरा नहीं उतरने पर वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि, चेकिंग के दौरान 30 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई। वाहनों के दस्तावेज मौके पर और ऑनलाइन नहीं पाए जाने पर 2 वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की गई। इस दौरान 50 हजार रूपये जुर्माना भी वसूला गया।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार नॉन अटेन्मेंट सिटी इंदौर की वायु गुणवत्ता सुधार लाने की दृष्टि से एक्शन प्लान मॉनिटरिंग बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संभागायुक्त दीपक सिंह ने की। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह सहित म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के अधिकारीगण एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में संभागायुक्त सिंह ने कहा कि, इंदौर में वायु प्रदूषण कंट्रोल हेतु मॉनिटरिंग, जन जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के विभिन्न घटकों पर अलग-अलग स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए तथा व्यवस्थित रणनीति के साथ आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदूषण के विभिन्न घटकों इंडस्ट्रीज, वाहन, धूल मिट्टी आदि से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने संबंधित आवश्यक गतिविधियों और कार्यवाही संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि, प्रदूषण नियंत्रण हेतु जिन भी मानकों पर कार्य करने की आवश्यकता है उन पर बेहतर रणनीति के साथ कार्य किया जाए। इसके लिए चरणबद्ध एक्शन प्लान तैयार करें।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और यातायात विभाग द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि, चेकिंग के दौरान 30 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई।
ये भी पढ़े- Indore News: वाहनों के लिए जरूरी होगा PUC कार्ड, तंदूर में कम होगा कोयले का उपयोग












Click it and Unblock the Notifications