Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023 की तैयारी, कुछ ऐसा है इंदौर की प्रत्येक विधानसभा के वोटर्स का आंकड़ा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 27 लाख 62 हजार 507 मतदाता हैं। इनमें 13 लाख 96 हजार 525 पुरुष तथा 13 लाख 65 हजार 871 महिला और 111 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने यहां संपन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी का वितरण भी किया।

Indore

कहां कितने मतदाता जानिए?

बैठक में उन्होंने बताया कि सभी सहयोग से जिले में पूरी तरह से पारदर्शी और पूर्ण रूप से शुद्ध मतदाता सूची तैयार की गई है। निर्धारित अवधि में दावे-आपत्तियां भी बुलाकर उनका निराकरण किया गया। मतदाता सूची का मतदान केन्द्रों पर वाचन भी बीएलओ के माध्यम से कराया गया। बैठक में बताया गया कि, जिले के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में कुल 267360 मतदाता हैं, इनमें 134904 पुरुष, 132449 महिला तथा 7 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में कुल 363805 मतदाता हैं, इनमें 185538 पुरुष, 178266 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-2 में कुल 348806 मतदाता हैं, इनमें 176979 पुरुष, 171818 महिला तथा 9 थर्ड जेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-3 में कुल 188246 मतदाता हैं, इनमें 94437 पुरुष, 93740 महिला तथा 69 थर्ड जेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-4 में कुल 240754 मतदाता हैं, इनमें 120349 पुरुष, 120398 महिला तथा 7 थर्ड जेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र इंदौर-5 में कुल 413447 मतदाता हैं, इनमें 208588 पुरुष, 204853 महिला तथा 6 थर्ड जेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र डॉ. अम्बेडकर नगर महू में कुल 281856 मतदाता हैं, इनमें 142889 पुरूष, 138960 महिला तथा 7 थर्डजेंडर मतदाता, विधानसभा क्षेत्र राऊ में कुल 355844 मतदाता हैं, इनमें 179693 पुरूष, 176147 महिला तथा 4 थर्डजेंडर मतदाता तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में कुल 302389 मतदाता हैं, इनमें 153148 पुरूष, 149240 महिला तथा एक थर्डजेंडर मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर ने की बैठक की अध्यक्षता

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में मतदाता सूची में पुनरीक्षण के तहत कुल तीन लाख 37 हजार 709 आवेदन प्राप्त हुये थे। इनमें नाम जोड़ने संबंधी फॉर्म-6 के 168409, नाम निरसन संबंधी फॉर्म-7 के 46555 तथा प्रविष्टि में सुधार के फॉर्म-8 के 120259 आवेदन शामिल हैं। विधानसभा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों और राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार, सभा, रैली सहित अन्य आयोजनों और गतिविधियों पर किये जाने वाले खर्च के आंकलन के लिये सामग्रियों और अन्य वस्तुओं की दरों के निर्धारण के लिये आज इस बैठक के पूर्व बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने की है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने संभाला मैदान, विधानसभा-1 के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखा दम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+