MP के इस शहर में मतगणना की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे से रुझान तो वहीं दोपहर तक आएंगे नतीजे

इंदौर, 16 जुलाई: आखिरकार वह वक्त आ ही गया जब मध्यप्रदेश में जारी नगरी निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नगरी निकाय चुनाव को लेकर होने वाली मतगणना की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। साथ ही अन्य दल और निर्दलीय प्रत्याशी भी मतगणना के लिए तैयार हैं, जहां 17 जुलाई की सुबह 9 बजे से मतगणना का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसमें सबसे पहले रुझान आने शुरू होंगे, तो वहीं दोपहर बाद परिणाम आने भी शुरू हो जाएंगे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी मतगणना को लेकर विशेष तैयारियां की हुई है, जहां अब यह सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

indore

सुबह 9 बजे से शुरू होगी मतगणना

प्रदेश के 11 नगर निगमों के चुनाव परिणाम 17 जुलाई को घोषित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे, जहां इसके लिए शहर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना की तैयारियां की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा, जहां सबसे पहले मतपत्रों की गिनती होगी तो वहीं इसके बाद साढ़े 9 बजे से ईवीएम मशीन खुलनी शुरू होंगी।

पार्षद के नतीजे दोपहर तो महापौर के नतीजे देर रात तक आएंगे

17 जुलाई को होने वाली मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जहां अलग अलग राउंड में होने वाले मतगणना के बाद दोपहर तक पार्षद प्रत्याशियों की जीत और हार का आंकड़ा सामने आ जाएगा, तो वहीं महापौर प्रत्याशी की जीत या हार का फाइनल आंकड़ा आने में देर रात तक हो सकती है। इंदौर शहर में कुल 85 वार्डों के लिए मतगणना होनी है, जिनमें प्रत्येक वार्ड के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं।

17 जुलाई को होगा नगर सरकार का फैसला

17 जुलाई का दिन वह दिन है, जब इंदौर शहर को नई नगर सरकार मिल जाएगी, यानी मतगणना के बाद देर रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, नगर निगम चुनाव में किसकी हार और किसकी जीत हुई है। वहीं मतगणना को लेकर तमाम तरह की तैयारियां प्रशासन की ओर से संपन्न कराई जा रही है, जहां व्यवस्थित रूप से मतगणना संपन्न कराई जा सके, वहीं मतगणना स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+