रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : MP में दिग्गजों के बीच क्रिकेट की जंग, सचिन, युवी, लारा और ब्रेट ली दिखाएंगे दम

इंदौर, 16 सितंबर : मध्यप्रदेश में अब जल्द ही क्रिकेट का रोमांच नजर आने वाला है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 17 सितंबर से शुरू होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के मुकाबलों के लिए दिग्गज क्रिकेटर तैयार नजर आ रहे हैं। गुरुवार की शाम इंदौर पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली, और श्रीलंका के क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान शामिल रहे। इंदौर में पहली बार ऐसा देखने मिला जब बड़ी संख्या में दिग्गज क्रिकेटर एक साथ इंदौर आए हैं। वहीं खेल प्रेमियों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

क्रिकेट प्रेमियों में दिख रहा उत्साह

क्रिकेट प्रेमियों में दिख रहा उत्साह

लंबे वक्त के बाद मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्रिकेट की बड़ी सीरीज होने जा रही है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में भी उत्साह देखने मिल रहा है। क्रिकेट प्रेमियों ने इस सीरीज के लिए टिकट खरीदने शुरू कर दिए हैं, तो वहीं टिकट के लिए खेल प्रेमियों को 500 से लेकर 2000 तक की कीमत चुकानी पड़ रही है। यह टिकट बुक माय शो के जरिए क्रिकेट प्रेमी ले रहे हैं। वहीं आगामी दिनों में होने वाले इन मुकाबलों के लिए इंदौर तैयार नजर आ रहा है।

भारत वर्सेस न्यूजीलैंड का मैच 19 सितंबर को होगा

भारत वर्सेस न्यूजीलैंड का मैच 19 सितंबर को होगा

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के शेड्यूल में किए गए बदलाव के मुताबिक अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला 19 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले यह मुकाबला 18 सितंबर को इंदौर में खेला जाना था, लेकिन अचानक हुए बदलाव के बाद अब 19 सितंबर को क्रिकेट प्रेमी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले को देख सकेंगे। वहीं इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह नजर आ रहा है।

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज नाम

रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर शामिल होंगे, जहां इन क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ब्रेट ली और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, हरभजन सिंह शामिल होंगे, साथ ही इस क्रिकेट सीरीज में शामिल होने के लिए दिग्गज क्रिकेटर इंदौर पहुंच चुके हैं। इधर, इंदौर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जहां बारिश की संभावनाओं को देखते हुए अब आयोजकों की टेंशन भी बड़ी हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+