Weather Update: MP में समय से पहले दस्तक देगा मानसून, होगी झमाझम बारिश!
इंदौर, 21 मई: हर साल के मुकाबले इस साल गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां लगातार बढ़ती गर्मी से जनजीवन बेहाल नजर आया, तो वहीं अब समय के साथ-साथ गर्मी का सितम भी कम होते चला जा रहा है, जहां अंतिम दौर में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है. इस बीच मानसून से जुड़ी एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जिसके मुताबिक इस बार मानसून की रफ्तार तेज होने के चलते मध्यप्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक हो सकती है, आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून आने का समय 15 जून माना जाता है, लेकिन इस बार जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, उस रफ्तार से यदि आगे भी मानसून बढ़ा दो 10 जून से 15 जून के बीच मानसून एमपी में अपने दस्तक देगा. इतना ही नहीं इस बार मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है.

राहत लेकर आएगा मौसम परिवर्तन
मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, लेकिन इस बीच अब जल्द ही मौसम परिवर्तन होने की संभावना जताई जा रही है, जहां प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाले दिनों में आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश का दौर देखने मिल सकता है, लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण तापमान में जहां बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, तो वहीं मौसम परिवर्तन की संभावना लोगों के लिए राहत लेकर आई है.
नौतपा में बारिश की संभावना
इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगी जो जून तक चलेगी. नौतपा के दिनों में सर्वाधिक गर्मी होने का अनुमान लगाया जाता है, लेकिन इस बार नौतपा के बीच हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसा माना जाता है कि यदि नौतपा के दिनों में बारिश होती है, तो मानसून पर इसका सीधा असर पड़ता है, जिसके चलते मानसून के दौरान कम बारिश हो सकती है.
फिलहाल गर्मी से लोगों के हाल बेहाल
मध्यप्रदेश में इन दिनों गर्मी लगातार अपना कहर बरपा रही है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ता तापमान लोगों के हाल बेहाल करता नजर आ रहा हैमहंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने संभाला मैदान, मशाल रैली निकालकर किया पुतला दहन!. ऐसे में अब लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून का इंतजार करते नजर आ रहे हैं.












Click it and Unblock the Notifications