गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या, दूसरी जाति में लव मैरिज करने के कारण भाई ने ली जान

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक गर्भवती महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को महिला के भाई ने ही अंजाम दिया है। महिला ने लव मैरिज की थी, जिसके चलते वह बहन से नाराज चल रहा था। शनिवार को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

Pregnant Woman Shot Dead By Her Brother in Betma Indore

जानकारी के अनुसार इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र के रावद निवासी छह वर्षीय गर्भवती बुलबुल की गोली मारकर हत्या की गई है। उसने कई माह पहले दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह था। जिससे उसे नाबालिग भाई काफी नाराज था।

शनिवार सुबह शुभम जाट अपनी बहन के ससुराल आया। ससुराल पहुंचकर वह विवाद करने लगा। बहन उसे समझाने आई तो उसने जेब से पिस्टल निकालकर सिर पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर सब चौंक गए। ससुराल वाले बुलबुल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे एमवाय रैफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुलबुल के पति कुलदीप ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अलग-अलग जाति से थे। दोनों में प्यार हुआ। फिर उन्होंने लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद बुलबुल के परिजन उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली और 8 महीने पहले कोर्ट ने बुलबुल को उसके साथ भेजने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+