दुनियाभर में बढ़ेगी MP की साख, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जी-20 सम्मेलन की तैयारी
इंदौर, 27 अगस्त: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब देश और दुनियां में अपनी अगल साख कायम करते चले जा रहा है, जहां दुनियाभर में इंदौर को कई अलग-अलग गतिविधियों के लिए नई पहचान मिल रही है, वहीं अब इंदौर में जल्द ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही ग्लोबल इंवेस्टर समिट और जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, इंदौर और मध्यप्रदेश की ब्रांडिग पूरी दुनिया में होगी इसके लिए जी 20 का एक कार्यक्रम इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होगा।

सीएम शिवराज ने दी जानकारी
राज्य स्तरीय रोजगार दिवस के तहत स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, इंदौर में मुझे एक बात की प्रसन्नता है, इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन होगा, 7,8 और 9 जनवरी को, जिसमें पूरी दुनियां से एनआरआई प्रवासी भारतीय इंदौर आएंगे। प्रधानमंत्री जी से हमने इसके उद्घाटन करने का निवेदन किया है, और इसके साथ-साथ और निवेश के लिए तत्काल बाद लगी लगाई तिथियों में हम ग्लोबल इंवेस्टर समिट का प्रारंभ करेंगे।

दुनिया में बढ़ेगी मध्यप्रदेश की साख
इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, एक और प्रसन्नता है, जी 20 देशों का सम्मेलन इस बार भारत में हो रहा है, उसके अंतर्गत भी इंदौर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, इंदौर और मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग पूरी दुनियां में होगी। जी 20 का एक कार्यक्रम इंदौर, भोपाल और खजुराहो में करेंगे। देखा जाए तो आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर विकास के पथ पर रफ्तार भरने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ-साथ ग्लोबल इंवेस्टर समिट और जी 20 के कार्यक्रम आयोजित होने की तैयारी है।

इंदौर में इंटरनेशनल टॉय कलस्टर का शिलान्यास
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को बड़ी सौगात देते हुए, टॉय क्लस्टर का शिलान्यास किया, और उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए ई-लर्निंग माड्यूल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रदेश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है, मध्यप्रदेश में तय किया है की, हर महीने में एक दिन रोजगार दिवस होगा. साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा कि, यहां खिलौना क्लस्टर का भूमिपूजन हुआ है, ऐसे 42 क्लस्टर हम बना रहे हैं, जहां एमएसएमई की छोटी-छोटी ईकाईयां आएंगी, और उत्पादन प्रारंभ करेंगी, जिससे रोजगार मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications