pooja jaat : MP की पूजा जाट ने नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पहलवानों को दी पटखनी

इंदौर, 5 सितंबर: मध्य प्रदेश के युवा इन दिनों अलग-अलग खेलों में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं, जहां अपने शानदार खेल के दम पर मध्य प्रदेश के ये युवा देश भर में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं एक बार फिर मध्यप्रदेश को हर बार की तरह इस बार भी खातेगांव तहसील के छोटे से गांव बचखाल के रहने वाली बेटी पूजा जाट ने गौरवान्वित किया है, जहां पूजा ने केरल के कोच्चि में आयोजित चौथी अंडर 23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को दी पटखनी

विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों को दी पटखनी

चौथी अंडर 23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा जाट ने देश के अलग-अलग राज्यों से आए पहलवानों को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। पूजा का फाइनल मुकाबला यूपी के पहलवान के साथ हुआ था, जहां इससे पहले भी पूजा ने पंजाब, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र के पहलवानों को पटखनी देते हुए अपना दम दिखाया था। वहीं अब पूजा की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश को गर्व है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया भारत का प्रतिनिधित्व

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया भारत का प्रतिनिधित्व

केरल के कोच्चि में आयोजित हो रही चौथी अंडर 23 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पूजा जाट ने इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाया है, जहां पूजा जाट ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं अब एक बार फिर पूजा ने अपने हौसले और हिम्मत के दम पर यह मुकाम हासिल कर दिखाया है, जहां पूजा ने पूरे प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।

पूजा उपलब्धि पहले प्रदेश को गर्व

पूजा उपलब्धि पहले प्रदेश को गर्व

कोच्चि में आयोजित हो रही चौथी अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के 53 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली बेटी पूजा जाट की इस उपलब्धि पर उन्हें प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल और खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं दी है। इतना ही नहीं पूजा की इस उपलब्धि के बाद अब प्रदेश भर के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

पूजा के साथ इन पहलवानों ने दिखाया दम

पूजा के साथ इन पहलवानों ने दिखाया दम

अंडर-23 एर्नाकुलम केरला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने 6 पदक अर्जित किए, जिसमें एक स्वर्ण पदक और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। 53 किलोग्राम में पूजा जाट ने स्वर्ण पदक, 50 kg में प्रियांशी प्रजापति कांस्य पदक, 55kg में वर्षा पांडे ने कांस्य पदक, 62kg में नूपुर प्रजापत ने कांस्य पदक, 72kg में अनेरी सोनकर ने कांस्य पदक और 77kg में राजेंद्र गुर्जर ने कांस्य पदक अर्जित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+