Indore news: बजरंगियों पर लाठीचार्ज के बाद कार्रवाई, गृहमंत्री ने ADG स्तर के अधिकारी को सौंपी जांच

इंदौर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं इसके बाद से ही शहर में पुलिस के खिलाफ हिंदूवादी संगठन आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए अब प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, एडीजी स्तर का अधिकारी इस मामले की जांच करेगा। वहीं टीआई को तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, विषय शाम को ही संज्ञान में आ गया था, और वैधानिक कार्रवाई भी हुई थी। जो पुलिस ने उनके साथ में किया है, उसको संज्ञान में लेते हुए हमने तय किया है कि भोपाल से एडीजी स्तर का अधिकारी वहां पर जाकर जांच करेगा। वहां जो इंचार्ज हैं, टीआई हैं, थानेदार हैं, उन्हें तत्काल लाइन अटैच कर दिया गया है।

Indore

कुछ ऐसा है मामला

इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर में लगातार बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ बजरंग दल ने चक्का जाम कर दिया। वहीं बजरंग दल के चक्का जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। उधर, पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम देखते हुए तीन टीआई को मौके पर भेजे, साथ ही एक एसीपी भी मौके पर पहुंची। वहीं देखते ही देखते पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा किए गए लेटर चार्ज में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

नशे के खिलाफ जारी था प्रदर्शन

पूरा घटनाक्रम देर शाम का बताया जा रहा है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता नाइट कल्चर और नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे, यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझने की कोशिश की तो वहीं देखते ही देखते पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं कोई जमकर पिटाई की गई। पुलिस की ओर से किए गए लाठी चार्ज के बाद भगदड़ मच गई, जहां सभी कार्यकर्ता भाग खड़े हुए तो वहीं जो कार्यकर्ता पुलिस की जद में आए पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा।

ये भी पढ़े- Indore news: नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बजरंगियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जमकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+