Indore news: नशे के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले बजरंगियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जमकर पीटा

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर में लगातार बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ बजरंग दल ने चक्का जाम कर दिया। वहीं बजरंग दल के चक्का जाम के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, जहां बजरंग दल कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

उधर, पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम देखते हुए तीन टीआई को मौके पर भेजे, साथ ही एक एसीपी भी मौके पर पहुंची। वहीं देखते ही देखते पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर दिया, इसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस द्वारा किए गए लेटर चार्ज में बजरंग दल के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

indore

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में यह पूरा घटनाक्रम देर शाम का बताया जा रहा है, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता नाइट कल्चर और नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे, यहां बजरंग दल कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के चलते लगभग डेढ़ घंटे तक पलासिया चौराहे पर जाम लग रहा, इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझने की कोशिश की तो वहीं देखते ही देखते पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया, जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं कोई जमकर पिटाई की गई। पुलिस की ओर से किए गए लाठी चार्ज के बाद भगदड़ मच गई, जहां सभी कार्यकर्ता भाग खड़े हुए तो वहीं जो कार्यकर्ता पुलिस की जद में आए पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा।

इस कारण बिगड़ा मामला

इस पूरी घटनाक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने बताया कि, चक्का जाम के बाद हमने शुरू में गिरफ्तारी के प्रयास किए, विरोध- प्रदर्शन करने पर भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए बल प्रयोग किया। प्रदर्शन की सूचना दी थी चक्का जाम की नहीं। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कुछ बजरंग दल कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया था। वहीं घायल बजरंग दल कार्यकर्ताओं का अस्पताल में इलाज जारी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद हिंदूवादी संगठनों समेत तमाम दलों ने भी विरोध के स्वर बुलंद किए हैं।

ये भी पढ़े- Twitter पर जनता की समस्या सुन रहे MP के ये कलेक्टर, कुछ इस तरह करते हैं शिकायत का समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+