MP : पुलिस ने दिया बड़ी छापेमार कार्रवाई को अंजाम, 70 हथियारों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

खरगोन, 15 सितंबर : पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना की ओर से खरगोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी की रोकथाम के लिए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए गये थे। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज, खरगोन तिलक सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय, विक्रय पर लगातार निगाह रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित कर मॉनिटरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में अवैध हथियारों के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान में प्रभावी कार्य योजना बनाई गई।

indore

इस तरह दिया ऑपरेशन को अंजाम

कार्य योजना के तहत थाना गोगांवा के ग्राम सिगनूर एवं थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट क्षेत्र के पूर्व के अवैध हथियारों के प्रकरणो में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें जिला सायबर सेल टीम द्वारा भी कार्य योजना के तहत पुख्ता जानकारियां एकत्रित की गई और पुराने मुखबिर तंत्रो को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप विश्वसनीय मुखबिर के जरिये सुचना प्राप्त हुई कि, ग्राम सिगनूर और ग्राम धुलकोट के कुछ पुराने अपराधियों के द्वारा पिछले कई दिनों से भारी संख्या में अवैध हथियार बनाये गये हैं, जिनकी डिलीवरी ग्राम सिगनूर व ग्राम धुलकोट के बाहर सुबह 8 से 10 बजे में मध्य जिले के बाहर से आने वाली पार्टियों को करना है। सूचना बहुत ही महत्वपूर्ण व विश्वसनीय थी अतः तत्काल फील्ड ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।

70 अवैध हथियारों को जप्त किया

मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात्रि पुलिस टीमों ने दिए गए दायित्वों के अनुसार ग्राम धुलकोट व ग्राम सिगनूर में घेराबंदी की गई और पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 4 आरोपियों को एसडीओपी बड़वाह के हमराह थाना भगवानपुरा पार्टी द्वारा व कुल 5 आरोपियों को एसडीओपी भीकनगांव के हमराह थाना गोगांवा द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसमें ग्राम धुलकोट से कुल 33 अवैध हथियार और ग्राम सिगनूर से कुल 37 अवैध हथियार इस प्रकार दोनों रेड पार्टियों द्वारा कुल 70 अवैध हथियारों को जप्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+