2 घंटे पेट्रोल पंप बंद रखने के बाद, अब हड़ताल पर जा सकते हैं पंप संचालक, जानिए क्या है कारण!

इंदौर, 26 मई: देशभर में केंद्र सरकार ने भले ही पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए हो, लेकिन बावजूद इसके पेट्रोल पंप डीलर्स, पेट्रोल और डीजल पर कमीशन बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं. इसी के चलते बुधवार को प्रदेश भर के पेट्रोल पंप रात 7 बजे से लेकर 9 बजे तक बंद रखे गए थे, तो वहीं इसके बाद अब पेट्रोल पंप डीलर्स जून में हड़ताल करने पर विचार कर रहे हैं, जिसमें वह सप्ताह के 1 दिन अपने-अपने पंप बंद रख सकते हैं, इसी के साथ अपनी मांगों को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे, और यदि सरकार की ओर से मांग नहीं मानी जाती है, तो संचालक अनिश्चित हड़ताल पर भी विचार कर सकते हैं.

indore

पेट्रोल पंप डीलर्स को उठाना पड़ रहा है नुकसान

पेट्रोल पंप डीलर्स की माने तो केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद भले ही पेट्रोल और डीजल के दाम 9 से लेकर 7 रुपए तक कम हो गए हो, लेकिन डीलर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी के चलते पेट्रोल पंप डीलर हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं. यदि उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरी नहीं की जाती है, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है.

आमजन को करना पड़ा परेशानी का सामना

बुधवार को शाम 7 बजे से लेकर 9 बजे तक पेट्रोल पंप बंद होने के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा. अत्यधिक गर्मी के चलते लोग शाम को बाजारों में निकले, लेकिन उन्हें पेट्रोल पंप बंद मिले जिसके चलते उन्हें पेट्रोल और डीजल ना मिलने के कारण परेशान होना पड़ा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+