Palak Muchhal wedding : दूर की सैंकड़ों बच्चों के दिल की बीमारी, अब मिथुन शर्मा संग सात फेरे लेंगी पलक मुछाल

बॉलीवुड की दुनियां में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका पलक मुछाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, जहां वे आगामी 6 नवंबर को मुंबई में मिथुन शर्मा के साथ सात फेरे लेंगी. मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में पली बढ़ी पलक मुछाल अब भले ही मुंबई में अपनी आवाज का जादू बिखेर रही हों, लेकिन इंदौर से उनका बेहद ही खास जुड़ाव रहा है। यही कारण है की, पलक की शादी का इन्विटेशन इंदौर में भी उनके रिश्तेदार और करीबी लोगों तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है की पलक की शादी के बाद एक ग्रेंड रिसेप्शन मुंबई के निजी होटल में देने की भी तैयारी है।

इंदौर में रिश्तेदारों को मिला आमंत्रण

इंदौर में रिश्तेदारों को मिला आमंत्रण

सिंगर पलक मुछाल की शादी 6 नंवबर को मुंबई में म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा के साथ होने जा रही है। मुंबई में होने वाले विवाह समारोह के लिए इंदौर में भी पलक के कुछ रिश्तेदार और जान पहचान के लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। शादी के लिए मुंबई में बड़े होटल को बुक किया गया है। इंदौर में 50 से ज्यादा लोगों को मुंबई में होने वाले विवाह समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने शुरूआती दौर में पलक के साथ काम करते हुए उनके सिंगिंग करियर में खास योगदान दिया है। पलक मुछाल मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। इंदौर शहर में उनका जन्म हुआ है।

मुंबई में ही हो सकता है रिसेप्शन

मुंबई में ही हो सकता है रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक सिंगर पलक मुछाल और म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा की शादी का ग्रेंड रिसेप्शन मुंबई में ही आयोजित करने की तैयारी है, जिसमें लगभग 500 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। निजी होटल में आयोजित होने वाले रिसेप्शन में प्रदेशभर की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। उधर, मुंबई में 6 नवंबर को शादी से पहले 4 नवंबर को मेंहदी और हल्दी का आयोजन होगा, जबकि 5 नवंबर को महिला संगीत होगा। पलक और मिथुन की शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़ी नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

दूर की सैंकड़ों बच्चों के दिल की बीमारी

दूर की सैंकड़ों बच्चों के दिल की बीमारी

सिंगर पलक मुछाल अपनी गायकी के माध्यम से समाजसेवा के क्षेत्र में भी समय-समय पर योगदान देती रही हैं, जहां पलक ने अपने भाई पलाश के साथ दिल की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के इलाज और ऑपरेशन के लिए देश विदेश में अलग-अलग आयोजन कर चंदा इकट्ठा किया है। पलक मुछाल ने अपने इस अभियान का नाम दिल से दिल तक रखा था। इतना ही नहीं पलक मुछाल ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भी चंदा इकट्ठा किया था। पलक मुछाल ने अपनी फाउंडेशन के जरिए लगभग 200 से ज्यादा बच्चों के दिल का ऑपरेशन कराया है।

आशिकी 2 में गाए गानों से मिली अलग पहचान

आशिकी 2 में गाए गानों से मिली अलग पहचान

सिंगर पलक मुछाल ने अब तक कई गाने गाए हैं, जहां उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में बिखरता दिखाई देता है। पलक मुछाल के करियर की बात करें तो पलक मुछाल ने साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के लिए गाने गाए थे, जहां इन गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही कारण रहा कि, आशिकी 2 में गाए गानों के बाद पलक मुछाल की बॉलीवुड में एक अलग पहचान बन गई। बताया जाता है कि, इस फिल्म का संगीत पलक के होने वाले जीवन साथी मिथुन ने दिया था, जहां इस फिल्म में काम के दौरान दोनों की नजदीकियां बड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+