Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, 3 किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के इंदौर आगमन के दौरान अतिविशिष्ट सुरक्षा श्रेणी प्राप्त अतिथियों का आगमन अपेक्षित है। जिसके चलते 3 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाईडर उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है.

Recommended Video
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के इंदौर आगमन के दौरान अतिविशिष्ट सुरक्षा श्रेणी प्राप्त अतिथियों का आगमन अपेक्षित है। इस संबंध में विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा श्रेणी एवं संभावित खतरों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर द्वारा धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार विमानतल से होटल मैरियट के मार्ग के दोनों ओर एवं होटल मैरियट, टी.सी.एस. इंफोसिस एवं एयरपोर्ट की 03 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून, अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त स्थान को रेड जोन, नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 3 जून 2023 तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश के उल्लंघन पाये जाने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत धाराओं एवं अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। कमर्शियल फ्लाईस इस प्रतिबंधात्मक आदेश के पालन से मुक्त रहेगी।
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का परम्परागत रूप से स्वागत किया जायेगा। उनके दो दिवसीय भ्रमण के लिये की जा रही तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। तैयारियों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की संयुक्त बैठक में अंतिम रूप दिया गया। होटल मैरियट में सम्पन्न हुई इस बैठक में सांसद शंकर लालवानी, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, विधायक रमेश मेंदोला तथा मालिनी गौड़, गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नेपाल के प्रधानमंत्री जी के आगमन से लेकर प्रस्थान तथा उनके विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां प्रधानमंत्री जी की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। बैठक में बताया गया कि नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर में परम्परागत रूप से भव्य स्वागत किया जायेगा। उनका जगह-जगह स्वागत होगा।
भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगें
नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु उज्जैन आ रहे है। 2 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश से हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी। श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain में महाकाल दर्शन करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', इंदौर में होगा परंपरागत स्वागत












Click it and Unblock the Notifications