Ujjain में महाकाल दर्शन करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', इंदौर में होगा परंपरागत स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन 2 जून को होगा। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे।

indore

Recommended Video

      PM Narendra Modi और Nepal PM Prachanda के बीच किन संधियों पर हस्ताक्षर हुए ? | वनइंडिया हिंदी

      नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन 2 जून को प्रात: 10 बजे इंदौर विमानतल पर होगा। वे 3 जून को दोपहर 1:15 बजे इंदौर विमानतल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रधानमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की समस्त सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु अधिकारीगणों की ड्यूटी लगाई है। आगमन 2 जून प्रात: 10 बजे से एक घंटे पूर्व पहुंचकर विमानतल पर सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अजय देव शर्मा को दायत्वि सौंपे गए हैं। इसी प्रकार 3 जून को प्रधानमंत्री नेपाल के प्रस्थान संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दायित्व सौंपे गए हैं।

      इन्हें भी मिली जिम्मेदारी

      दो और तीन जून को होटल मेरियट पर सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर अभय बेडेकर और व्ही.व्ही.आय.पी के उपयुक्त स्वागत की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाने तथा भोजन एवं चिकित्सा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए एस.डी.एम. प्रिया पटेल को दायित्व सौंपे गए हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के होटल मेरियट आगमन से प्रस्थान समय तक समस्त सुचारू व्यवस्थाओं के लिए अनुविभागीय अधिकारी रविश श्रीवास्तव को दायित्व सौंपे गए हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित रात्रि भोज आदि की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण आर.पी.अहिरवार, अपर कलेक्टर राजेश राठौड तथा एस.डी.ओ. शाश्वत शर्मा को दायित्व सौंपे गए हैं।

      भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगें

      नेपाल राष्ट्र के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु उज्जैन आ रहे है। 2 जून को नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर की दर्शन व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। श्री महाकाल लोक दोपहर 12 बजे के बाद दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन व्यवस्था चालू रहेगी। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिध्दि चौराहे से बड़ा गणेश से हो कर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन हेतु पहुंचेंगे। दर्शन उपरांत इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन बंद रहेगी। श्री महाकाल महालोक एवं दर्शन दोपहर 12 बजे बाद से पुनः प्रारंभ हो जाएंगे।

      ये भी पढ़े- CM Shivraj ने इंदौर को अलर्ट किया, स्वच्छता में नंबर 1 बने रहने के लिए दिया खास संदेश

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+