Indore news: सड़क पर पानी बहाने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम ने लगाया तगड़ा जुर्माना
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सड़क पर पानी बहाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के दौरान शहर के स्वच्छता अभियान को धूमिल करने वालो, कचरा व गंदगी फैलाने तथा सड़क पर गंदा पानी बहाने वालो के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्रवाई करने के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी व सीएसआई को निर्देश दिये गये थे। सीएसआई द्वारा मौके पर ही महावीर नगर मेनरोड स्थित आमची मुंबई वडापाव को सार्वजनिक स्थान व सडक पर गंदा पानी बहाने, पानी का अपव्यय करने पर राशि रूपये 8 हजार का स्पॉट फाईन कर, भविष्य में इस प्रकार से इंदौर के स्वच्छता अभियान को धूमिल नहीं करने की भी समझाईश दी गई। कार्रवाई के दौरान सीएसआई आशीष कापसे, सहायक सीएसआई दिलीप लोधी, झोन इंचार्ज कैलाश व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कुछ इस तरह हुई कार्रवाई
इसी क्रम में झोन क्रमांक 11 के सीएसआई आशीष कापसे ने बताया कि, झोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 49 महावीर नगर मेनरोड में शिकायत प्राप्त हुई की प्रतिदिन सांयकाल के दौरान दुकानदार द्वारा गंदा पानी सडक पर फैलाया जाता है, जिससे की शाम के समय यातायात होने से राहगीरो को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पडता है तथा दुघर्टना की संभावना भी बनी रहती है। इस पर सीएसआई आशीष कापसे व उनकी टीम द्वारा महावीर नगर मेनरोड का सांयकाल के दौरान निरीक्षण में पाया कि आमची मुंबई वडापाव द्वारा संस्थान की सफाई के दौरान निकलने वाले गंदे पानी को सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे की सड़क पर गंदे पानी के साथ ही गंदगी भी फेल रही थी।
स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर
इंदौर वैसे तो कई मामलों में नंबर वन है, लेकिन साल 2022 में इंदौर ने कई ऐसे आयाम स्थापित किए हैं, जिनसे ना केवल शहर का बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन हुआ है। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन आने वाले शहर इंदौर ने साल 2022 में भी नंबर वन का स्थान हासिल किया है, जहां देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को एक बार फिर प्रथम पुरस्कार दिया गया। इसी के साथ-साथ इंदौर ने स्वच्छता और अलग-अलग क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की है, जिसमें इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी गैस बनाने का ना सिर्फ प्लांट स्थापित किया, बल्कि उस प्लांट से निकलने वाली गैस से बसें भी चलाई।
ये भी पढ़े- Sonu sood ने पॉलिटिक्स में एंट्री के दिए संकेत, क्या लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications