Indore News: वृद्धा को नहीं मिली पेंशन, कमिश्नर ने जिम्मेदार कर्मचारी की सैलरी से दिलवाए पैसे

मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम कमिश्नर शिवम वर्मा का एक्शन देखने मिला है, जहां वृद्धा को पेंशन मिलने पर हुई देरी के बाद निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जिम्मेदार कर्मचारियों की सैलरी से पैसे कटवा कर वृद्धा को दिलवाए हैं।

निगम आयुक्त शिवम वर्मा के एक्शन अंदाज से वृद्धा को समय पर पेंशन मिल सकी है। वहीं अब लगातार निगम कमिश्नर शिवम वर्मा का एक्शन अंदाज देखने मिल रहा है, जहां एक बार फिर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने एक्शन अंदाज दिखाया है।

Indore

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा को जनसुनवाई के दौरान पेंशन हितग्राही लक्ष्मीबाई वाडिया द्वारा पेंशन नहीं मिलने का आवेदन देने पर जांच में पाया गया कि, केवायसी समय पर नहीं की जाने से हितग्राही लक्ष्मीबाई को पेंशन नहीं मिली है, जिस पर आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 09 के एनआरवाय प्रभारी के वेतन से 1000 रुपए की राशि काटकर संबंधित हितग्राही को दिलाई तथा पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिये गये।

इसी प्रकार प्रमोद कनेरिया को उनके पिता की मृत्यु होने पर विगत 4 साल से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई थी, के प्रकरण का निराकरण कर प्रमोद को ड्रायवर के पद पर हाथों-हाथ नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। आवेदक द्वारा आयुक्त वर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। जनसुनवाई में 18 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण के संबंध में निर्देश दिए गए।

इससे पहले इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसुली, जनकार्य शाखा, सीएम हेल्प लाईन व जनसुनवाई संबंधित विषयों की सिटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, समस्त झोनल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 एप, स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसुली, जनकार्य शाखा, जनसुनवाई आवेदन की झोनवार समीक्षा की गई। आयुक्त वर्मा द्वारा भवन अनुज्ञा से संबंधित लंबित प्रकरणो के समाधान के संबंध में झोनवार समीक्षा की गई।

ये भी पढ़े- Indore में बदल गया फूठी कोठी चौराहा का नाम, अब मिली खास पहचान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+