Indore में बदल गया फूठी कोठी चौराहा का नाम, अब मिली खास पहचान
इंदौर के विकास के क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास लिखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ही दिन में एक साथ लगभग 222 करोड़ रुपये लागत के चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण किया। यह पहली बार हो रहा है जब इंदौर में एक ही दिन में एक साथ चार फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूटी कोठी सहित भंवरकुंआ, खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लाय ओव्हर्स का लोकार्पण किया। उक्त चारों फ्लाय ओव्हर्स इंदौर के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने में मददगार होंगे।

फ्लाय ओव्हर्स के प्रारंभ होने से इंदौर के लाखों नागरिकों को सुगम एवं आबाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। फूटी कोठी फ्लाय ओव्हर का नाम प्रसिद्ध संत श्री सेवालाल जी महाराज के नाम पर किया गया है। इसी तरह घोषणा की गई कि फूटी कोठी चौराहा का नाम संत सेवालाल चौराहा किया जायेगा।
फूटी कोठी में आयोजित फ्लाय ओव्हर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश में विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, विकास के सभी अवरोधों को हटाकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इंदौर का चहुमुखी विकास और यातायात सुधार हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि इंदौर के किसी भी चौराहे पर यातायात बाधित नहीं हो और वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने इंदौर की यातायात संबंधी परेशानियों के निराकरण के लिए कहा कि यहां जितने भी अंडरपास/ओवर ब्रिज की आवश्यकता होगी, वह सभी बनाए जाएंगे। उन्होंने इंदौर में 400 करोड रुपए की लागत से सीवरेज लाइन का कार्य करने के बात भी कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, फूटी कोठी चौराहे का नाम संत सेवालाल चौराहा होगा। इस संबंध में कार्रवाई के लिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि, इंदौर के चौराहों की आवश्यकता के अनुसार अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। आगामी 3 वर्षों में एक कार्ययोजना बनाकर लगभग 20 से 25 अंडरपास/ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इंदौर शहर में यातायात सुधार के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore: दशहरे पर CM ने दिया खास गिफ्ट, 4 नए फ्लाईओवर ब्रिज के साथ उड़ान भरेगा इंदौर












Click it and Unblock the Notifications