MP Weather: मानसून की धीमी रफ्तार, अब इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले दिनों मानसून की एक्टिविटी के चलते हो रही झमाझम बारिश थमती नजर आ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन झमाझम बारिश के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कुछ इसी तरह की स्थिति नजर आ रही है, जहां अच्छी बारिश के लिए शहर वासियों को इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मानसून का सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश की रफ्तार थमी हुई है, जहां 15 जुलाई के बाद से मध्य प्रदेश में एक मजबूत सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके बाद इंदौर समेत आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश जारी है, तो वहीं इंदौर में फिलहाल अच्छी बारिश का इंतजार किया जा रहा है। उधर, अब मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई संभावना के आधार पर मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में अच्छी बारिश हो सकती है।
गुरुवार को प्रदेश के जिन हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई है, उसमें प्रमुख तौर पर इंदौर संभाग का नाम शामिल है। इंदौर संभाग के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को हल्की से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
इंदौर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां एक शहर में दो मौसम बनते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार की शाम शहर के पश्चिमी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिला, तो वहीं पूर्वी क्षेत्र पूरी तरह से सूखा रहा। इतना ही नहीं पूर्वी क्षेत्र में दिनभर धूप ने लोगों को परेशान किया।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में बारिश के अलग-अलग सिस्टम तैयार हुए हैं, जहां सिस्टमों के चलते निमाड़ क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिणी मध्य प्रदेश में जमकर बारिश होगी। वहीं इंदौर और भोपाल में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इधर, इंदौर में बीते कुछ दिनों से बारिश का इंतजार किया जा रहा है, जहां अब इंदौर पूरी तरह से सूखा नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में दिखेगा मानसून का जलवा, इस दिन से झमाझम बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications